WhatsApp पर Status लगाने वालों के लिए खुशखबरी, धूम मचाने आ रहा ये फीचर…
वॉट्सएप चलाने वालों के लिए एक खुशखबरी है. वॉट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से कॉन्टेक्ट के स्टेटस अपडेट्स देखना आसान हो जाएगा. एक नई रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सएप में यूजर्स को चैट लिस्ट में ही स्टेटस अपडेट दिखाए जाएंगे. अभी स्टेटस अपडेट्स देखने के लिए यूजर्स को अलग सेक्शन में जाना पड़ता है. वहीं एक और फीचर के जरिए यूजर्स को डिलीट हुआ मैसेज रिकवर करने की सुविधा भी मिलेगी.