दल्लीराजहरा निर्मला स्कूल के छात्रों ने प्रथम राज्य स्तरीय कलारी पयट्टू चैंपियनशिप 2022 में जीते पदक।
दल्लीराजहरा निर्मला स्कूल के छात्रों ने प्रथम राज्य स्तरीय कलारी पयट्टू चैंपियनशिप 2022 में जीते पदक।
दल्लीराजहरा निर्मला स्कूल के छात्रों ने रायपुर जिला में आयोजित प्रथम राज्यस्तरीय कलारिपयात्तु खेल में हिस्सा लेकर निर्मला स्कूल तथा बालोद जिला का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में पदक विजेता छात्र
हसमीत सिंह (स्वर्ण पदक) चुवादुक्कल
जिया जायसवाल (रजत पदक) हाई किक
सोनम साहू (रजत पदक) हाई किक
पल्लवी साहू (कांस्य पदक) चुवादुक्कल
आयुष कुमार (कांस्य पदक) चुवादुक्कल
आरुष भास्कर
वार्णिका भास्कर
सिमरन सिंग
कलारिपयात्तु मार्शल आर्ट्स सभी मार्शल आर्ट्स खेल की जननी कहा जाता है। यह खेल केरल से अन्य देशों में जाकर विभिन्न प्रकार के मार्शल आर्ट्स में परिवर्तित हुआ।
प्रतियोगिता में उद्योग मंत्री कवासी लखमा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नन्द कुमार साय ने पुरुस्कार वितरण किया।
बालोद ओवर ऑल चैंपियन
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने उदघाटन किया था।
उक्त चैंपियनशिप में 12 स्वर्ण पदक जीतकर बालोद जिला प्रथम स्थान पर रहा। 08 स्वर्ण जीतकर कोरबा द्वितीय एवं 07 स्वर्ण जीतकर रायपुर जिला तृतीय स्थान पर रहा।
इस अवसर पर छ ग प्रदेश कलारिपयत्तु के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, कोच मैनजर प्रणव शंकर साहू एवं मिलन मरई के नेतृत्व में इन छत्रों का खेल पुर्ण हुआ।
उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कलारिपयत्तु खेल की सराहना करते हुए इसके विकास में हरसंभव योगदान का वचन दिया। उन्होंने माता पिता और गुरुजनों का वन्दन किया कि वे अपने बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करते हैं। वर्तमान में छ ग राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवा रहा है।
मंचस्थ समस्त अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और परिणाम जीत हार से परे होकर निरंतर खेलते रहने को ही खिलाड़ी का श्रेष्ठतम जीवन कहा।
राज्य प्रतियोगिता में 09 जिलों से लगभग 250 खिलाड़ी अधिकारियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर आगामी अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में त्रिवेन्द्रम (केरल) में आयोजित राष्ट्रीय कलारिपयत्तु चैंपियनशिप में भाग लेने वाले छ ग कलारिपयत्तु दल का चयन किया गया है।