बच्चों को दे रहे सदाचारी बनने की शिक्षा:गांधी भवन में अधिवक्ता ने बाल अपराध नियंत्रण के संबंध में दी जानकारी
बच्चों को दे रहे सदाचारी बनने की शिक्षा:गांधी भवन में अधिवक्ता ने बाल अपराध नियंत्रण के संबंध में दी जानकारी
गायत्री परिवार के तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्थानों में बाल संस्कार शाला शुरू की गई है। जहां बच्चों को संस्कार की शिक्षा दी जा रही है। शहर के गांधी भवन बाल संस्कार शाला में अधिवक्ता शारदा पटेल ने बाल अपराध और उसके नियंत्रण के संबंध में बच्चों को कानूनी जानकारी दी। राजश्री पटेल और रूपाली मानिकपुरी, किंचन नागवंशी, अमृत सोनी ने भी कहानी व प्रज्ञा गीत सुनाए।
कांति योगी, पुष्पा यादव और मनोरमा श्रीवास्तव ने बच्चों को नैतिक शिक्षा और संस्कारों का ज्ञान कराया। ग्राम खैरतराई में शक्तिपीठ के कार्यकर्ता जुगल किशोर और संतराम साहू के प्रयास से बाल संस्कार शाला शुरू की। अतिथि सरपंच मोहनलाल साहू, देवकुमारी साहू, बीके कलिहारी थे। प्रज्ञा मंडल चारवाही में बाल संस्कार शाला का उद्घाटन डीके कलिहारी ने किया। । कार्यक्रम में प्रज्ञा मंडल के प्रभारी हुकुम साहू, मानसिंह साहू, धनसिंह साहू, देवलाल, पवन साहू, साकेत साहू, कमल साहू, आरती यादव, लोचन, कुमारी साहू उपस्थित थे।
यहां पर 12 गर्भवतियों का किया गया पुंसवन संस्कार
इसी तरह ग्राम बघमरा में ब्लॉक स्तरीय पुंसवन संस्कार और बाल संस्कार शाला का उद्घाटन किया गया। 12 गर्भवतियों का सामूहिक रूप से पुंसवन संस्कार कराया गया। ग्राम बोरी ग्राम बोरी में बाल संस्कार शाला का उद्घाटन व पौधरोपण का आयोजन किया गया। रेणुका गंजीर ने बाल संस्कार का महत्व को बताया। आरपी यादव ने व्यक्तित्व निर्माण के संबंध में जानकारी दी। गांधी, शास्त्री, विवेकानंद, परमहंस, तिलक, विनोबा भावे जैसे बनने के लिए प्रेरित किया।