देश की आजादी के महत्व को बखूबी समझते है बच्चे - स्वरूप

देश की आजादी के महत्व को बखूबी समझते है बच्चे - स्वरूप

देश की आजादी के महत्व को बखूबी समझते है बच्चे - स्वरूप

देश की आजादी के महत्व को बखूबी समझते है बच्चे - स्वरूप


दल्ली राजहरा :  देश की आजादी के महत्व को आज के बच्चे बखूबी समझते हैं आज के बच्चे ही देश के भविष्य के कर्णधार है ।

 उक्त बातें राजहरा माइंस के सीजीएम श्री समीर स्वरूप ने भिलाई स्टील प्लांट के द्वारा आयोजित "आजादी के अमृत महोत्सव " के अंतर्गत आइकॉनिक वीक के तहत आज आयोजित वाद विवाद स्पर्धा में शामिल प्रतिभागी बच्चों के बीच उपस्थित होकर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कही 

                       आइकॉनिक वीक के तहत आज प्रातः DAV विद्यालय के मल्टी पर्पस हॉल में हिंदी एवं अंग्रेजी के वाद विवाद स्पर्धा का आयोजन आईओसी राजहरा माइंस के द्वारा किया गया | हिंदी एवं अंग्रेजी दोनो ही माध्यम से "आजादी के पश्चात भारत का विकास " शीर्षक से विषय रखा गया था | स्पर्धा में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया | जिसमे अंग्रेजी माध्यम में मेघा विजय काँवले ने प्रथम एवं हिंदी माध्यम में साधिके दुबे ने प्रथम स्थान अर्जित किया | वही क्रमशः स्निग्धा पुरोहित एवं राजवीर झा ने द्वितीय एवं सृष्टि बोस एवं अक्षत राय ने तीसरा स्थान सुनिश्चित किया सभी बच्चों ने विषय में गंभीर पकड़ रखते हुए एवं अपने-अपने तर्कों से उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। 

                       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अलका शर्मा ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं खेल - कूद संबंधी गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संक्षिप्त रूप में बताया की DAV राजहरा अपनी शैक्षणिक एवं खेल कूद की गतिविधियों में नित नए सोपान तय कर रहा है | प्रतिवर्ष यहां से बच्चे नीट एवं आईआईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं वही खेल कूद में भी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में अपना स्थान सुनिश्चित कर रहे हैं | इस गरिमामयी कार्यक्रम में विद्यालय की होनहार छात्राएं जिन्होंने 'खेलो इंडिया' जैसे राष्ट्रीय स्तर के खेलो में अपनी शिरकत कर उत्कृष्ट स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर लाया है इन छात्राओं में क्रमशः साधिके दुबे, प्रियांशु इनवाते एवं हिमानी दड़सेना को मुख्य अतिथि श्री स्वरूप ने आज सम्मानित किया | साथ ही वाद विवाद स्पर्धा के विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया | इस अवसर पर नगर प्रशासक श्री व्ही. के श्रीवास्तव, डिजीएम पर्सनल, श्री विकास चंद्रा, पालक प्रतिनिधि श्री विजय भंज एवं श्रीमती संगीता बेरा उपस्थित थे । कार्यक्रम को सफल संचालन श्रीमती कविता एस. कुमार के द्वारा किया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3