30गांवों का संपर्क टूटा : 20 घंटे बारिश: सांकरा, सेमरिया, केरीजुंगेरा नाले में आई बाढ़, मोटीयामोती डैम ओवरफ्लो
30गांवों का संपर्क टूटा : 20 घंटे बारिश: सांकरा, सेमरिया, केरीजुंगेरा नाले में आई बाढ़, मोटीयामोती डैम ओवरफ्लो
सावन में पहली बार जिले में शनिवार शाम 6:00 बजे से रविवार दोपहर 2:00 बजे तक लगातार 20 घंटे बारिश हुई। इसके अलावा दोपहर 2:00 बजे के बाद से लेकर देर शाम तक कई बार रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला चला। लगातार बारिश होने से शहर से लेकर गांव में जलभराव की स्थिति रही जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
खेतों में भी अधिक पानी भर गया ऐसे में दोबारा बुवाई करने की स्थिति आ सकती है क्योंकि ज्यादा समय तक पानी जाम होने की स्थिति में पौधे सड़ जाएंगे रविवार को दिनभर सांकरा नाला,सिमरिया नाला , केरीजुंगर नाले पर बने पुल के ऊपर 3 से 4 फीट पानी बहने की से आवाजाही बंद रही।
इस दौरान 30 से ज्यादा गांवों का सीधा संपर्क टूट गया रात भर अगर बारिश नहीं होगी तब सोमवार को सुबह या दोपहर तक आवाजाही शुरू होने का अनुमान है मटियामोती डैम ओवरफ्लो हो रहा है इधर खरखारा डैम का जलस्तर 22 फीट है ओवरफ्लो के लिए 8 फीट पानी की जरूरत है
नाले में पानी बस नहीं चली
पैरेगुंडा_नारागांव के बीच नाला के बने ऊपर पुल में भी पानी का भाव होने से आवाजाही बंद रही। इसके अलावा दुर्ग से चारामा तक चलने वाली बस नहीं चली सांकरा बरही मार्ग के जरिए लोग सियादेवी, चारामा पहुंचते हैं । बरही, सांकरा , नारागांव , कांडे, पेटेचुवा, नागझर, सहित 14 गांव के लोगों की आवाजाही बंद रही।
तांदुला डैम का जलस्तर 24 से 2 फीट बड़ा
सिंचाई विभाग के अनुसार 100 प्रतिशत यानी 21फीट पानी भरने के बाद राजनांदगांव व बालोद जिले के लिए महत्वपूर्ण मटियामोती ओवरफ्लो हो रहा है। पिछले साल 30 सितंबर को यह स्थिति बनी थी। वही तांदूला डैम का जलस्तर 27.50 फीट और गोंदली डैम का जलस्तर 30 फीट तक पहुंच गया है पिछले 24 घंटे में तांदुला डैम का जलस्तर 2 फीट बड़ा । 38.50 फीट पानी भरने के बाद तांदुला और 34 फीट पानी भरने के बाद गोंदली ओवरफ्लो होता है ।इस लिहाज से दोनों डैम क छलकने की संभावना है । यदि उन इलाकों में लगातार बारिश होती रही तो खरखारा डैम के पहले झलकने की ज्यादा उम्मीद है।
हर साल बाढ़ से जूझ रहे कोई नहीं दे रहा ध्यान
जिले में अब तक 539.9 मिमी बारिश हो चुकी है। शनिवार शाम से लेकर रविवार सुबह 8:00 बजे तक 34.2मिमी बारिश दर्ज की गई । ग्राम बरही के भाजयुमो नेता, भूपेंद्र राजू सिन्हा, ने बताया कि हर साल बाड़ आने से आवाजाही बंद हो जाती है। रविवार सुबह 6 बजे से नाला पुल के ऊपर पानी बह रहा है, यहां पुल बनाने के मांग बरसो से कर रहे हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
अब आगे क्या अगले 48 घंटे बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिक एचपी चंदा ने बताया कि रोजगार सिस्टम सक्रिय होने से बादल छा रहे हैं अगले 48 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं । कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है । बारिश होने से रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री रहा।