"वेतन विसंगति दूर कराने" राजधानी-रायपुर में 22 जुलाई 2022 को "विधानसभा घेराव" में उमड़ेगा सहायक शिक्षको का विशाल जनसैलाब

"वेतन विसंगति दूर कराने" राजधानी-रायपुर में 22 जुलाई 2022 को "विधानसभा घेराव" में उमड़ेगा सहायक शिक्षको का विशाल जनसैलाब

"वेतन विसंगति दूर कराने" राजधानी-रायपुर में 22 जुलाई 2022 को "विधानसभा घेराव" में उमड़ेगा सहायक शिक्षको का विशाल जनसैलाब

"वेतन विसंगति दूर कराने" राजधानी-रायपुर में 22 जुलाई 2022 को "विधानसभा घेराव" में उमड़ेगा सहायक शिक्षको का विशाल जनसैलाब

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू ने प्रेस को बताया कि वर्ष 2018 में संविलियन के दौरान त्रुटिपूर्ण वेतनमान निर्धारण के कारण प्रदेश के एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षक विसंगति युक्त वेतनमान से पीड़ित हैं, जिसे दूर करने हेतु बीते विधानसभा चुनाव पूर्व एवं चुनाव उपरांत कई बार माननीय मुख्यमंत्री महोदय, माननीय शिक्षा मंत्री महोदय सहित कई मंत्रियों, विधायकों एवं पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा उक्त वेतन विसंगति को जल्द दूर करने का आश्वासन प्रदान किया गया था, साथ ही 16 सितंबर 2021 को वेतन विसंगति दूर करने के संबंध में राज्य शासन द्वारा 03 महीने की अंतर्विभागीय कमेटी गठित की गई थी, किंतु आज 10 माह उपरांत भी उक्त कमेटी से सहायक शिक्षकों को वेतन विसंगति से निजात नही मिल सका है। जिससे सहायक शिक्षक अक्रोशित है और एक बार पुनः अपने मांग के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर है।

प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा, जिलाध्यक्ष-शंकर साहू, जिला सचिव-रामलाल साहू, जिला संयोजक-मंजू देवांगन, माला गौतम ने बताया कि व्याख्याता और शिक्षक के वेतन में अंतर 2500 के आस-पास है जबकि शिक्षक और सहायक शिक्षक के बीच वेतन का अंतर 12 हजार से ज्यादा का है जिसे समानुपातिक करने के लिए पिछले 04 साल से मांग रखा जा रहा है जो अब तक पूरी नही हो पाई है। फेडरेशन की ओर से संगठन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग रखा है जिस प्रकार वे ऐतिहासिक फैसला लेने के लिए जाने जाते है उसी क्रम में सहायक शिक्षको को भी शिक्षक के समान वेतन देकर एक और ऐतिहासिक फैसला ले।

22 जुलाई 2022 के विधानसभा घेराव हेतु पूर्व में 17 जुलाई को माननीय विधायक महोदयों से समर्थन मांगने मिलकर ज्ञापन दिया गया था, इसी क्रम में राजनांदगांव जिले से सभी 09 विकासखंड में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,तहसीलदार व अनुविभागीय अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी व कलेक्टर को ब्लॉक और जिले के सभी सहायक शिक्षको द्वारा 22 जुलाई को विधानसभा घेराव में रहने की जानकारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू ने जिले के समस्त सहायक शिक्षको से अपील किया है कि सारे साथी सामूहिक अवकाश में रहकर रायपुर में अधिक से अधिक पहुंचकर अपनी जायज मांग- "वेतन विसंगति दूर कराने" के लिए आवाज बुलंद करें।

22 जुलाई 2022 को विधानसभा घेराव में शामिल रहने हेतु ज्ञापन देने में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष शंकर साहू, राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू, खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल साहू व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर सिमकर, छुई खदान ब्लॉक अध्यक्ष- कौशल श्रीवास्तव, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल मौर्य व ब्लॉक संयोजक ओमप्रकाश साहू, डोंगरगांव ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू व ब्लॉक संयोजक राजकुमार ठाकुर, छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष कीरत कुमार गणवीर, अंबागढ़ चौकी ब्लॉक अध्यक्ष देव कुमार यादव, मोहला ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शर्मा, मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत कुमार देशमुख व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर तथा जिला संयोजक मंजू देवांगन माला गौतम सहित मिलन साहू खिलावन ठाकुर मुकेश देवांगन मक्खन साहू राधेश्याम नेताम राजेश्वर साहू विजेंद्र जंघेल दोधेश्वर चंदेल शैलेश सोनी सहित सैकड़ों सहायक शिक्षक साथी गण शामिल थे। 

उपरोक्त जानकारी मीडिया में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला- राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष शंकर साहू ने दी है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3