पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी के जगदीश जज्ञासी बने सर्वसम्मति से अध्यक्ष
बिलासपुर. विगत दिवस पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी की नये अध्यक्ष हेतु सिंधुधाम गुरुद्वारा में एक आम बैठक रखी गई. सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष राजा जेसवानी द्वारा पिछले कार्यकाल के दौरान आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात अध्यक्ष मुरलीधर वाधवानी द्वारा अपने कार्यकाल की समाप्ति की घोषणा के बाद नए अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जिसमें पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से जगदीश जज्ञासी के नाम पर अपनी सहमति दी एवं हर्ष ध्वनि से उन्हें निर्रविरोध अध्यक्ष चुना गया तथा पूर्व अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों द्वारा उनका पुष्पहार से स्वागत किया गया .विभिन्न समाजिक संस्थाओं से जुड़े जज्ञासी ने कहा कि, पंचायत ने मुझ पर जो विशवास कर यह जिम्मेदारी दी है जिसके लिए मैं आप सभी का हद्बय से आभारी हूँ एवं आप सभी के सहयोग से समाज के विकास के लिए सदैव अग्रसर रहूगा व समाज हित मे समाजिक व रचनात्मक कार्य किये जायेंगे. इस संबंध में उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा. इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन चंदीराम मंगतानी, धनराज आहूजा, सुनील लालवानी ने भी अपने विचार व्यक्त किये.उक्त बैठक मे सोभराज कोटवानी, सी.एम. माखीजा, राजकुमार मनसुखानी, कन्हैया आहूजा, बबलू पमनानी, भजन लालवानी, अशोक पमनानी, रमेश नारवानी, रूपचंद चौधरी, हरदास आसवानी,दौलत चौधरी,अशोक पमनानी, बल्लू भगतानी, राजेश चौधरी, विक्की आहूजा,ईश्वर निहलानी,प्रदीप चौधरी, श्याम बजाज, अशोक वल्र्र्यानी ,राजकुमार वाधवानी,बल्ली वलेचा, नरेंद्र चेलानी,राजा वाधवानी,के अलावा अनेक सदस्य उपस्थित थे.
श्री विजय दुसेजा जी की खबर