भाजपा अनु. जा. मो. दल्ली राजहरा में 25 दिसम्बर को मनाया सुशासन दिवस
दल्लीराजहरा :- भाजपा अनु. जा. मो. के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय के निर्देशानुसार पर भाजपा अनु. जा. मो. जिला बालोद की जिलाध्यक्ष मालती जोशी व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी के आह्वान पर आज भाजपा अनु. जा. मो. दल्ली राजहरा शहर के अध्यक्ष चन्द्रकान्त चोपड़े (बंटी) के नेतृत्व में आज भाजपा अनु. जा. मो. दल्लीराजहरा में भारत रत्न , पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्व. अटल विहारी बाजपेयी के जन्म जयंती दल्ली राजहरा के जैन भवन चौक पर बाजपेयी के छाया चित्र हार, माला व दीप्रज्वलित कर मनाया गया। जहा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी ने कहा कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती है. वाजपेयी आजाद भारत के सबसे लोकप्रिय

नेताओं में से एक थे, जिन्होंने एक पत्रकार से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया था। भाजपा अनु.जा.मो. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने तीन बार प्रधानमंत्री बन देश की सेवा की थी पहली बार 1996 में वह देश के प्रधानमंत्री बने थे. हालांकि उनकी सरकार केवल 13 दिन में ही बहुमत साबित नहीं कर पाने के कारण गिर गई थी इसके बाद 1998 में वह एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बने थे इस बार भी लगभग 13 महीनों में उनकी सरकार गिर गई जिसके बाद 1999 में उन्होंने गठबंधन वाली सरकार का गठन किया, जिसने अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया अटल बिहारी वाजपेयी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी काम किया. वाजपेयी सरकार ने 2001 में सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत की थी. इसके तहत 6 साल से 14 साल के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलती. इस योजना के लॉन्च के 4 सालों के अंदर ही स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों की संख्या में 60 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. सर्व शिक्षा अभियान में आईसीडीएस (ICDS) और आंगनवाड़ी समेत 8 प्रोग्राम शामिल रहे इसमें KGBVY भी शामिल है। भाजपा अनु. जा. मो. दल्ली राजहरा के शहर अध्यक्ष चन्द्रकान्त चोपड़े (बंटी) कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कितने कुशल वक्ता थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपनी पार्टी के अलावा वह अन्य विरोधी पार्टियों के भी चहेते थे. वाजपेयी वह पहले नेता थे, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण दिया था. 1977 में मोरारजी देसाई की सरकार में विदेश मंत्री रहे वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया था। इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी , भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह , भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश जायसवाल , मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा , मंडल मंत्री रमेश गुजर , मंडल महामंत्री महेन्द्र सिंह , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष काशिम कुरैशी , जिला मंत्री मोहम्मद इमरान खान , भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सजीव सिंह , भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री एम.एस. श्रीजीत ,भाजपा अनु. जा. मो. जिला मंत्री राकेश कोसरे , जिला कार्यसमिति सदस्य सागर गनिर , प्रदीप कामडी , विकाश खरे , भागवत खुटे , दीपक मेश्राम , किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा , शेखर करायत आदि भाजपा अनु. जा. मो. के समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल हुवे।