दल्ली राजहरा भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकला कांग्रेस के खिलाफ जन आक्रोश पदयात्रा
दल्ली राजहरा भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में नगर में छग राज्य के कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों को लेकर जन आक्रोश रैल्ली निकाली गई। नगर के शाहिद वीर नारायण सिंह चौक से मुख्य मार्ग होते हुए पदयात्रा का बस स्टैंड चौक पहुँच आमसभा का आयोजन किया गया।
नगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया को चुनाव के पूर्व कांग्रेस पार्टी के दौरा हाथ मे गंगाजल लेकर पूर्ण शराबबंदी की कसम खाई थी पर आज 3 वर्ष के बाद भी ना ही पूर्ण शराबबंदी की गई उल्टा आज नगर के गली मोहल्ले में शराब का विक्रय शुरू हो गया। अन्य मांगों में बेरोजगारों को 2500 रोजगार भत्ता, राज्य में तेजी से हो रहे धर्मांतरण, पेंशन योजना, पेट्रोल डीजल पर वैट टैक्स, किसान के धान खरीदी में हो रही विलंब जैसे मुद्दे है जिनपर राज्य की वादाखिलाफी कांग्रेस की सरकार चुप्पी साधे हुए है।
संजीव सिंह ने कहा युवा मोर्चा द्वारा आगामी दिनों में ऐसी सभी जनहित की मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ लड़ने की कार्ययोजना बना रही है और नगर में अतिशीघ्र 100 बिस्तर अस्पताल और केंद्रीय विधलाय जो राज्य शाशन के कारण रुका हुआ है उसके लिए आंदोलन किया जाएगा। नगर महामंत्री एम. एस. श्रीजीत ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने पीएम आवास योजना का करोड़ो रूपये रोक दिया एवं अन्य केंद्र की योजनाओं को राज्य सरकार के द्वारा दबाया जा रहा है आज भाजपा शासित राज्यों में वैट टैक्स कम कर जनता के हित मे फैसला लिया गया पर छग के मुख्यमंत्री द्वारा कोई घोषणा नही की गयी है। महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम ने कहा कि आज कांग्रेस के शाशन में अवैध कारोबार नगर में फल फूल गया है
हर वार्डो में सट्टा एवं दारू का विक्रय हो रहा है जिससे उस वार्ड में महिलाएं एवं बच्चे सुरक्षित नहीं है। मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा ने राज्य सरकार के गलत नीतियां एवं दल्ली राजहरा के साथ किये जा रहे भेदभाव के बारे में जनता को बताया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो महामंत्री भूषण निर्मलकर एवं आभार मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवामोर्चा के श्रीजीत, सौरभ, राजकुमार गुप्ता, अरविंद, नीलेश, पंकज, दुर्गेश, आशीष लालवनी, संतोष,प्रकाश प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र, जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी, नगर अध्यक्ष दमनदीप सिंह, जिला मंत्री इमरान, व्यपारी प्रकोष्ट प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित कुकरेजा, मंडल मंत्री रमेश गुज्जर, रंभा कोसमा, पार्षद ताम्रध्वज, सौहद्रा ठाकुर, राजेश काम्बले, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह, सुमित जैन,शंकर साहू, ऊषा अश्टिकर, बिट्टू, मुकेश कुमार, प्रमोद, रोशन, किशन अभिजीत श्रीवास्तव एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।