युवा विंग ने मनाया दिवाली मिलन समारोह व बड़ों से लिया आशीर्वाद

युवा विंग ने मनाया दिवाली मिलन समारोह व बड़ों से लिया आशीर्वाद

युवा विंग ने मनाया दिवाली मिलन समारोह व बड़ों से लिया आशीर्वाद

युवा विंग ने मनाया दिवाली मिलन समारोह व बड़ों से लिया आशीर्वाद

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत की
युवा विंग द्वारा  दीपावली मिलन समारोह  मोटूमल भीमनानी धर्मशाला गोल बाजार में आयोजित किया गया 
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान श्री गणेश जी के फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके की गई।

युवा विंग के  अध्यक्ष अभिषेक विधानी ने संरक्षक को फूलों की माला पहना कर मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी व आशीर्वाद लिया ,
सचिव नीरज जग्यासी ने सिंधु डांडिया धमाल 2021 की शानदार सफलता के लिए पूरी युवा टीम को बधाई दी उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया । हर्ष व्यक्त करके कहा कि आगे भी युवा टीम के द्वारा जो कार्य व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसी तरह सभी मिलजुल कर एकजुट होकर सभी कार्य को सफल बनाएंगे।
कोषाध्यक्ष विक्की  कोटवानी ने

सिंधु डांडिया  धमाल में आय व्यय   का ब्यौरा दिया।
मार्गदर्शक  मंडल के सदस्य दयानंद तीर्थनी,
संरक्षक धीरज  रोहरा , विनोद लालचंदानी व सदस्यों ने बारी-बारी से दीपावली की सभी सदस्यों को बधाई दी व उज्जवल भविष्य के लिए टीम  के लिए कामना की
विजय दुसेजा  ने बताया कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा क्यों की जाती है इसके बारे में प्रकाश डाला

शास्त्रों के अनुसार देवता और असुरों में संधि हुई थी समुद्र मंथन किया जाए व  जो भी इस वस्तु निकलेगी बराबर बराबर देवता और असुरों में बाटी जाएगी तब एक-एक करके समुद्र मंथन से हीरे जवाहरात आभूषण कई सारे अमूल्य वस्तुएं निकलते जा रही थी इसमें जहर का प्याला भी निकला अब इसे  कौन पिएगा आखिर में भगवान शिव ने जहर का प्याला पिया जैसे समुद्र मंथन हो रहा था वैसे वैसे अमूल्य वस्तुएं बाहर आ रही थी फिर मां लक्ष्मी जी का समुद्र मंथन के द्वारा बाहर आई और देवताओं के आराध्य भगवान श्री नारायण जी को लक्ष्मी जी मिली वह दिवाली का दिन था इसलिए दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है वह मां सरस्वती लक्ष्मी जी की छोटी बहन है इसलिए उसकी पूजा की जाती है और  कोई भी शुभ कार्य भगवान गणेश जी के बिना हो नहीं सकता इसलिए गणेश जी की भी  पूजा की जाती है

कार्यक्रम के आखिर में पटाखे फुलझड़ी जलाकर दीपावली मिलन समारोह मनाया गया आए हुए सभी सदस्यों के लिए स्वलपाहार की व्यवस्था की गई थी।
इस कार्यक्रम में
 युवा विंग टीम से मार्गदर्शक दयानंद तीर्थनी, संरक्षक धीरज रोहरा, विनोद लालचंदानी  ,अध्यक्ष अभिषेक विधानी, सचिव नीरज जग्यासी, कोषाध्यक्ष विकी कोटवानी ,
प्रमुख सलाहकार संतोष बुधवानी, अविजित अहूजा, उपाध्यक्ष अजय भिमनानी, सह सचिव विशाल पमनानी , संचार मंत्री विजय दुसेजा, राहुल छुगानी, संगठन मंत्री पवन वाधवानी , मंत्री सूरज हरियाणी, नवीन लालवानी, सम्मानीय सदस्य नितेश रामानी विजय ,विजय पंजवानी एवं
बड़ी संख्या में युवा विंग के सदस्य उपस्थित थे


श्री विजय दुसेजा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3