18 एवं 19 नवंबर को सजेगा महान कीर्तन दरबार धन गुरु नानक दरबार में
धन गुरु नानक दरबार बाबा थाहीरिया सिंह साहब जी भक्त कवर राम नगर जराभाटा स्थित
दरबार में 18 एवं 19 नवंबर को महान कीर्तन का आयोजन किया गया है यह आयोजन धन धन गुरु प्रथम पातशाही गुरु नानक देव जी के 552 वे प्रकाश उत्सव के अवसर पर किया जा रहा है दरबार के सेवादारी डॉ हेमंत कलवानी ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर 13 नवंबर से 19 नवंबर तक धन गुरु नानक दरबार जराभाटा से प्रभात फेरी अमृत वेले 5:00 बजे दरबार साहब से निकाली जाएगी शहर के अलग-अलग वार्डो में भ्रमण करते हुए वापस दरबार पहुंचेगी पावन पर्व के अवसर पर दरबार साहब में जपुजी साहब का चालीसा का पाठ साहब भी प्रतिदिन चल रहा है एवं अखंड पाठ साहब भी आरंभ हो गया है जिसका भोग साहब 19 नवंबर को पड़ेगा
गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर दरबार साहब में प्रतिदिन लंगर की सेवा होती है इसमें सुबह व रात को हजारों की संख्या में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया जाता है
एवं सर्व समाज के हित के लिए अन्य कार्य भी दरबार के द्वारा किए जाते हैं जैसे ऑक्सीजन सीलेंडर निशुल्क देना कोरोना वैक्सीन का शिविर लगाना व अन्य
कार्य किए जाते हैं
पावन पर्व के अवसर पर नवसारी गुजरात से सन्नी मूलचंदानी भाई जी वह भाई साहब गुरमुख जी भाई साहब रविंदर सिंह जी भाई साहब जितेंद्र सिंह जी अरोड़ा विशेष रुप से बिलासपुर आएंगे इस पावन पर्व के अवसर पर कीर्तन सत्संग से भक्तजनों पर अमृत की वर्षा करेंगे
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दरबार के प्रमुख
प्रबंधक मूलचंद नरवानी जी डॉ हेमंत कलवानी सुरेश वाधवानी राजू धामेचा विष्णु धनवानी महेश लालचंदानी हरीश भागवानी भोजराज नारवानी विक्की नागवानी मेघराज नारा सुमित खेराज अशोक सुखीजा चंदू मोटवानी रमेश भगवानी गंगाराम सुखीजा बलराम रामानी राजेश माधवानी लक्ष्मण दयलानी दिलीप वाधवानी संजय चावला विशाल डोडवानी देवराज अशोक सुखीजा एवं बड़ी संख्या में सेवादारी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं
श्री विजय दुसेजा जी की खबर