वर्षों से लंबित संविलियन पूर्व के एरियर्स राशि की भुगतान न हो पाना शिक्षकों के साथ अन्याय है : शंकर साहू जिलाध्यक्ष
वर्षों से लंबित संविलियन पूर्व के एरियर्स राशि की भुगतान न हो पाना शिक्षकों के साथ अन्याय है : शंकर साहू जिलाध्यक्ष
राजनांदगांव //- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला- राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष- शंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा 01 जुलाई 2018 संविलियन पूर्व विभिन्न प्रकार के लंबित एरियर्स राशि के भुगतान हेतु अनेकों बार उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया, लेकिन आज पर्यंत तक एरियर्स राशि का आबंटन राज्य शासन से प्राप्त नहीं हो पाया है, जो कि शिक्षकों के साथ उच्चाधिकारियों व शासन के द्वारा अन्यायपूर्ण रवैया को दर्शाता है।
फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू ने आगे कहा कि राजनांदगांव में बहुत जल्द जिले के सभी 09 विकासखंड- मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी, छुरिया, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, छुईखदान, खैरागढ़ व राजनांदगांव के ब्लॉक अध्यक्ष व पूरा टीम व पूरा जिला टीम व साथियों के साथ जिला स्तरीय बैठक करके विगत कई वर्षों से लंबित एरियर्स राशि के भुगतान हेतु आंदोलन की ठोस रणनीति बनाकर जिला स्तर पर हल्ला-बोल कार्यक्रम करके जिला पंचायत कार्यालय का घेराव किया जाएगा,ताकि कुंभकर्णीय निद्रा में सोए हुए उच्चाधिकारियों व शासन को जगाया जा सकें।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू (जिला अध्यक्ष) छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला- राजनांदगांव ने दी है।