बालोद जिला दल्ली राजहरा में पहली बार व्यू पॉइंट पर दल्ली राजहरा के निवासी अलग अलग धर्म (हिन्दू मुस्लिम, सिख , ईसाई) स्टेट(छत्तीसगढ़, गुजरात , केरला, पंजाब, असम, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, तमिल नाडु, बिहार , बंगाल) की वेशभूषा में आये जिसमे दल्ली राजहरा के लोगों ने ये संदेश दिया कि हम किसी भी जाति धर्म स्टेट के हो पर हम सब एक है।
विजय बोरकर ने बताया कि हमने बालोद जिले के तरफ से इस दीपावली एक नया दीप जलाने की कोशिश की जिसमे हम सारे हिंदुस्तान को ये संदेश देना चाहते है कि हम किसी भी धर्म , जाती , स्टेट से हो परन्तु आपस मे प्यार, सहयोग, एकता, भाईचारा ऐसे ही बनाये रखे। सभी धर्मों की इज्जत करे और सब मिलजुल कर रहे।
अंधेरा चाहे कितना घना हो एक हल्की की रोशनी को मिटा सकता नही
हमें इस दीपावली साथ मे मिलकर इस अंधेरे को अपने दिलो से मिटाना है और लोगो मे खुशिया फैलाना है।
कोरोना काल मे जैसे हमने साथ मिलकर इसका सामना किया और आज ये महामारी धीरे धीरे समाप्त हो रही है वैसे ही आगे भी अगर हम साथ रहेंगे तो कितनी भी अंधेरे रूपी विपत्ति आये उससे बाहर निकल आशा रूपी दिया जला पाएंगे और लोगो मे खुशियों की रोशनी बिखरा पाएंगे।
हम सब दल्ली वासियो की इस दीवाली यही शुभकामना हसि की आप सभी स्वस्थ रहे , खुशिया बाटे , एक दूसरे का सहयोग करे , जरूरत मंदो की मदद करे और सब साथ मिलकर रहे।
सभी को दल्ली वासियो की तरफ से दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं