श्री झूलेलाल मंदिर में करवा चौथ की कथा की गई
झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर चकरभाटा में
करवा चौथ के अवसर पर झूलेलाल सेवा सखी महिला ग्रुप के द्वारा करवा चौथ की कथा का आयोजन किया गया
कथा बरखा भाभी मां के द्वारा कहीं गई
बरखा भाभी मां ने कहा कि इस कथा का सार है कि अगर पत्नियां अपने तपोबल से सतीत्व से चाहे तो अपने मृत पति के प्राण भी यमराज से वापस ला सकती है
ऐसा कई पत्नियों ने किया भी है जो कि शास्त्रों के अनुसार बताया गया है जरूरत है श्रद्धा भक्ति और सच्चे मन से ईश्वर की भक्ति करें पूजा अर्चना करें सिमरन करें
पूजा समापन के बाद
संत लाल साई जी ने सभी को आशीर्वाद दिया वाह कहा की घर में जाकर अपने अपने बड़ों से आशीर्वाद ले पति से भी आशीर्वाद ले सुख दुख जीवन के दो पहिए हैं जो आते जाते रहते हैं पर हमें इस कथा से सीखना चाहिए दुख आने के बाद भी पत्नी घबराई नहीं और अपने पति के प्राण वापस लेकर आई आप सभी लोग भी दुखा आए तो घबराए नहीं भगवान पर भरोसा रखें और अपने सतीत्व बल को इतना बढ़ाएं कि भगवान को भी आपकी बात मानने पर मजबूर होना पड़े
आज करवा चौथ की आप सभी को बहुत-बहुत बधाइयां सदा खुश रहो सदा सुहागन रहो
सभी लोग घर पहुंच कर अपने बड़ों से आशीर्वाद लिया चंद्रमा को देखकर अर्ध दिया पतियों से पांव छू कर जल ग्रहण किया प्रसाद खाया
अपना उपवास पूरा किया
भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि के दाता हैं संकट हर्ता हैं सब के संकट हर गे सबके घरों में खुशियां लाएंगे
आज के इस आयोजन को सफल बनाने में श्री झूलेलाल महिला सेवा सखी ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा
श्री विजय दुसेजा जी की खबर