*ग्राम भरुवाडीह कला में मां लक्ष्मी की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई, भव्य शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु*

 ग्राम भरुवाडीह कला में विश्वकर्मा समाज एवं राजमिस्त्री समाज द्वारा स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। इस अवसर पर डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और पूरे गांव में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने
 को मिला। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा नम आंखों से मां को विदाई दी। इस अवसर पर शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विश्वकर्मा समाज एवं राजमिस्त्री समाज के सभी आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए मां लक्ष्मी से समस्त ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3