सहकारी समिति बोइरगांव के प्राधिकृत अध्यक्ष बने गिरधर पांडे, किसानों के हित में काम करने का लिया संकल्प

सहकारी समिति बोइरगांव के प्राधिकृत अध्यक्ष बने गिरधर पांडे, किसानों के हित में काम करने का लिया संकल्प

सहकारी समिति बोइरगांव के प्राधिकृत अध्यक्ष बने गिरधर पांडे, किसानों के हित में काम करने का लिया संकल्प
सहकारी समिति बोइरगांव के प्राधिकृत अध्यक्ष बने गिरधर पांडे, किसानों के हित में काम करने का लिया संकल्प

कोमाखान क्षेत्र से रिपोर्टर सुरेन्द्र यादव  जी कि ख़बर 
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बोइरगांव पंजीयन क्रमांक 955 में प्राधिकृत अध्यक्ष के रूप में गिरधर पांडे ने शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कोमाखान भाजपा मंडल अध्यक्ष नितीन जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता दुबेलाल साहू, लोचन पटेल,हिरेन्द्र उपाध्यय, श्रीमति लेखमनी पटेल, वंदना ठाकुर, गुलाब साहू भीमा साहू,

गोविंद साहू एवं समिति के व्यवस्थापक नेहरू पांडे सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष नितीन जैन ने गिरधर पांडे को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों और संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता दुबेलाल साहू एवं लोचन पटेल ने भी अपने संबोधन में किसानों के अधिकारों, उनके हितों और सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके पश्चात गिरधर पांडे ने उपस्थित किसानों के समक्ष प्राधिकृत अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला। अपने संबोधन में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि आज से 10-15 वर्ष पहले किसानों की स्थिति काफी कठिन थी। उस समय किसान साथी बैलगाड़ियों में धान भरकर नदी-नालों को पार करते हुए कोमाखान और कसेकेरा तक धान बेचने जाया करते थे। कई बार एक ही दिन में धान की खरीदी नहीं हो पाने के कारण किसानों को अपनी उपज की रखवाली के लिए मंडियों और सोसायटियों में रात तक रुकना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि समय के साथ धान खरीदी व्यवस्था में काफी बदलाव आया है। आज किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव-गांव में धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक भटकना नहीं पड़ता। यह व्यवस्था किसानों के समय, श्रम और परेशानी को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

गिरधर पांडे ने आगे कहा कि प्राधिकृत अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। समिति से जुड़े प्रत्येक किसान की समस्या और आवश्यकता को प्राथमिकता दी जाएगी। किसानों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और उनके हितों में कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे किसानों के बीच रहकर उनकी आज बनने और समिति की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

अंत में गिरधर पांडे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, समिति के कर्मचारियों एवं किसान साथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गुलाब साहू, तुलसी साहू,धरम दीवान, करन सिँह, तुलसी राम, ठंडारामयादव, रामलाल. नायक, चुलुक यादव सरपंच, डोंगर सींग नायक, धंसिंग साहू, गेंदराम सेन, राजित चक्रधारी, अर्जुन पांडे, छगन ठाकुर योगेश यादव, महेंद्र साहू, रामकुमार यादव, हेमकिशन पांडे,उकेश यादव, सहित बड़ी संख्या मे किसान साथी उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3