*ग्राम भरुवाडीह कला में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ गौरी-गौरा विसर्जन, आदिवासी संस्कृति की दिखी अनूठी झलक*

ग्राम भरुवाडीह कला में आदिवासी समाज द्वारा स्थापित गौरी-गौरा की विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर विसर्जन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में गौरी-गौरा का भ्रमण कराया गया तथा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण आदिवासी युवक-युवतियों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा धारण कर प्रस्तुत किया गया
 मनमोहक पारंपरिक आदिवासी नृत्य रहा, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, लोकगीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से पूरा गांव उत्सवमय हो उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक आयोजन में सहभागिता निभाई। शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गौरी-गौरा पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे आयोजन
 हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और पूर्वजों की संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। विशेष रूप से आदिवासी युवक-युवतियों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत नृत्य हमारी सांस्कृतिक विविधता और गौरवशाली विरासत को दर्शाता है। उन्होंने आयोजन में सहभागी समस्त ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी लोकसंस्कृति और परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3