बेमेतरा:- चोंगीखपरी पंचायत में सचिव की मनमानी! CEO के आदेश और तीन नोटिस भी बेअसर, अब जिलाधीश से शिकायत; तत्काल कार्रवाई की मांग

बेमेतरा:- चोंगीखपरी पंचायत में सचिव की मनमानी! CEO के आदेश और तीन नोटिस भी बेअसर, अब जिलाधीश से शिकायत; तत्काल कार्रवाई की मांग

बेमेतरा:- चोंगीखपरी पंचायत में सचिव की मनमानी! CEO के आदेश और तीन नोटिस भी बेअसर, अब जिलाधीश से शिकायत; तत्काल कार्रवाई की मांग
बेमेतरा:- चोंगीखपरी पंचायत में सचिव की मनमानी! CEO के आदेश और तीन नोटिस भी बेअसर, अब जिलाधीश से शिकायत; तत्काल कार्रवाई की मांग
मेघू राणा बेमेतरा। जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत चोंगीखपरी में पंचायत सचिव द्वारा उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किए जाने का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत के उपसरपंच एवं जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जिलाधीश महोदया, जिला बेमेतरा को लिखित शिकायत सौंपकर संबंधित सचिव के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, जनपद पंचायत बेरला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 3 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर ग्राम पंचायत चोंगीखपरी के सचिव विनोद देशलहरे को भारमुक्त करते हुए उनके स्थान पर नवीन सचिव अमित देवांगन की पदस्थापना की गई थी। लेकिन आदेश जारी होने के लगभग तीन माह बाद भी विनोद देशलहरे द्वारा अमित देवांगन को पंचायत का विधिवत प्रभार नहीं सौंपा गया है।
मामले में सबसे गंभीर पहलू यह है कि जनपद पंचायत बेरला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संबंधित सचिव को एक के बाद एक तीन नोटिस जारी किए गए, इसके बावजूद आदेश का पालन नहीं कराया जा सका। इससे प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों के आदेशों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पिछले तीन माह से अधिक समय से पंचायत की बैठक एवं ग्रामसभा आयोजित नहीं हो पाने के कारण पंचायत के प्रशासनिक कामकाज एवं विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को अपने आवश्यक कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने की बात शिकायत में कही गई है।

जिलाधीश से की गई ये प्रमुख मांगें

उपसरपंच एवं जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जिलाधीश महोदया से मांग की है कि शासन के आदेशों की लगातार अवहेलना करने वाले सचिव विनोद देशलहरे के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। नवीन सचिव अमित देवांगन को तत्काल ग्राम पंचायत चोंगीखपरी का विधिवत प्रभार दिलाया जाए। तीन माह से अधिक समय तक पंचायत बैठक एवं ग्रामसभा आयोजित नहीं होने के मामले में जवाबदेही तय की जाए तथा पंचायत के समस्त अभिलेख एवं दस्तावेज नवीन सचिव को हस्तांतरित कराए जाएं।

तीन नोटिस के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं? किसके संरक्षण में चल रही मनमानी?
शिकायतकर्ताओं ने सवाल उठाया है कि जब जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किया गया और तीन-तीन नोटिस भी दिए गए, तो फिर संबंधित सचिव से आदेश का पालन क्यों नहीं कराया जा सका? आखिर प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

अब ग्राम पंचायत चोंगीखपरी के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की निगाहें जिलाधीश महोदया के हस्तक्षेप पर टिकी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तथा नवीन सचिव को प्रभार दिलाने की मांग की है, ताकि पंचायत का कामकाज सुचारु रूप से संचालित हो सके और ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिले।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3