बेमेतरा:-उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया श्रीराम लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ

बेमेतरा:-उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया श्रीराम लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ

बेमेतरा:-उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया श्रीराम लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ
बेमेतरा:-उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया श्रीराम लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ

विधायक दीपेश साहू की शिक्षा के क्षेत्र में एक और अभिनव पहल
मेघू राणा बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सशक्त बनाने, युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में विधायक श्री दीपेश साहू द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज बेमेतरा में विधायक श्री दीपेश साहू के मार्गदर्शन में प्रारंभ होने माँ भद्रकाली प्रवेश द्वारा के पास  पुराना वाचनालय प्रथम तल बेमेतरा मे श्रीराम लाइब्रेरी का प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के करकमलों से विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है कि लगभग दो वर्ष पूर्व विधायक श्री दीपेश साहू की पहल पर निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग सेंटर श्रीराम एकेडमी का शुभारंभ भी उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के करकमलों से हुआ था। श्रीराम एकेडमी के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब इसी शैक्षणिक संकल्प को आगे बढ़ाते हुए श्रीराम लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। यह पहल श्रीराम एकेडमी के शैक्षणिक प्रयासों का विस्तारित स्वरूप है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई और स्वाध्याय के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
74 विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क अध्ययन सुविधा

श्रीराम लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए एक साथ 74 सीटों की निःशुल्क अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां विद्यार्थियों को शांत, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण के साथ अध्ययन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। लाइब्रेरी का उद्देश्य युवाओं को ऐसा अनुकूल वातावरण प्रदान करना है, जहां वे एकाग्रता के साथ अध्ययन कर अपने शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा – शिक्षा के क्षेत्र में विधायक दीपेश साहू की पहल सराहनीय, युवाओं के भविष्य निर्माण में बनेगी मील का पत्थर
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। जब युवाओं को बेहतर संसाधन, अनुकूल वातावरण और उचित मार्गदर्शन मिलता है, तो उनकी प्रतिभा को नई दिशा मिलती है। बेमेतरा में श्रीराम लाइब्रेरी की शुरुआत इसी सकारात्मक सोच का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि  दो वर्ष पहले श्रीराम एकेडमी के माध्यम से निःशुल्क कोचिंग की जो शैक्षणिक पहल शुरू हुई थी, उसका आज श्रीराम लाइब्रेरी के रूप में विस्तार होना अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। विधायक श्री दीपेश साहू ने अपनी विधायक निधि से सहयोग प्रदान कर तथा प्रशासनिक सहयोग एवं जन सहयोग से युवाओं के लिए इतनी अच्छी लाइब्रेरी की व्यवस्था की है, यह वास्तव में सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अध्ययन कर सकेंगे और अपने ज्ञान को समृद्ध कर सकेंगे।
श्री साव ने आगे कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माता हैं। युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना केवल एक सुविधा प्रदान करना नहीं, बल्कि उनके सपनों और भविष्य को मजबूत आधार देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीराम लाइब्रेरी बेमेतरा के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र बनेगी। इस अभिनव पहल के लिए उन्होंने विधायक श्री दीपेश साहू एवं उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक दीपेश साहू ने कहा – कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे, यही श्रीराम लाइब्रेरी शुरू करने का उद्देश्य

विधायक श्री दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल आर्थिक परिस्थितियों या संसाधनों की कमी के कारण अपने लक्ष्य से पीछे न रह जाए।
उन्होंने कहा कि लगभग दो वर्ष पूर्व श्रीराम एकेडमी के माध्यम से निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग की शुरुआत की गई थी। उस समय हमारा संकल्प था कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन और अवसर मिले। आज उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए श्रीराम लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है, ताकि विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ-साथ स्वाध्याय के लिए भी एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सके।

श्री साहू ने कहा कि श्रीराम लाइब्रेरी में 74 सीट तीन पाली में लगभग  250 विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क अध्ययन की व्यवस्था की गई है। यहां विद्यार्थियों को शांत एवं व्यवस्थित वातावरण के साथ अध्ययन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हमारा उद्देश्य केवल एक लाइब्रेरी बनाना नहीं, बल्कि बेमेतरा में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां युवा अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा प्रशासनिक सेवाओं, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर बेमेतरा और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें, यही हमारी कामना है। आने वाले समय में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। विधायक श्री साहू ने इस महत्वपूर्ण पहल को अपना मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री दयावंत धर बांधे, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा, श्री होरीलाल सिन्हा, श्री हर्षवर्धन तिवारी, श्री मोंटी साहू,युगल देवांगन,जनपद सदस्य श्री जितेंद्र मात्रे, श्री योगेश वर्मा, श्री छोटू राम साहू, श्री रेवाराम निषाद, श्री ओंकार साहू, श्री परमेश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में एडिशनल एसपी श्री हरीश यादव, एसडीएम श्रीमती दिव्या पोटाई , तहसीलदार श्री अनिरुद्ध मिश्रा, नगर पालिका सीएमओ श्री नरेश कुमार वर्मा छात्र हिमांशु राज,विक्की,महेश चंद्राकर कुसुम ठाकुर
विनीता,दिव्या सेन,गौरव देवागंन,छम्मन वर्मा
शिक्षकगण श्री लिकेश साहू सर,श्री  शशांक सिंह राजपूत
श्री मनीष वर्मा,श्री कुश पाण्डेय,सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

श्रीराम लाइब्रेरी का शुभारंभ बेमेतरा के युवाओं के लिए शिक्षा, स्वाध्याय और सफलता की दिशा में एक नई शुरुआत है। यह पहल आने वाली पीढ़ी को बेहतर अवसर प्रदान करने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बेमेतरा को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3