*शक्तिशाली मन, श्रेष्ठ संस्कार और चरित्रवान युवा ही बनाएंगे सशक्त भारत : बीके स्वाति दीदी*

*शक्तिशाली मन, श्रेष्ठ संस्कार और चरित्रवान युवा ही बनाएंगे सशक्त भारत : बीके स्वाति दीदी*

*शक्तिशाली मन, श्रेष्ठ संस्कार और चरित्रवान युवा ही बनाएंगे सशक्त भारत : बीके स्वाति दीदी*
*शक्तिशाली मन, श्रेष्ठ संस्कार और चरित्रवान युवा ही बनाएंगे सशक्त भारत : बीके स्वाति दीदी*
बिलासपुर, 27 नवम्बर 2026 । *“इंडिया'स इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस 2026”* के द्वारा बिलासपुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विशेष योग एवं मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अरपा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 16 से 22 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति के आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराना, उनके व्यक्तित्व एवं चरित्र का निर्माण करना तथा योग और मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिलासपुर की मुख्य शाखा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन की संचालिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर बीके स्वाति दीदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए मेडिटेशन के वास्तविक अर्थ एवं जीवन में उसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का युवा ज्ञान, तकनीक और आधुनिक सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही मानसिक तनाव, विचारों की नकारात्मकता, एकाग्रता की कमी और नैतिक मूल्यों से दूरी जैसी चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे समय में मेडिटेशन केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वयं को जानने, समझने और अपनी आंतरिक शक्तियों को जागृत करने का प्रभावशाली माध्यम है।
उन्होंने समझाया कि मेडिटेशन का अर्थ केवल आंखें बंद करके बैठना नहीं है, बल्कि अपने मन को सही दिशा देना, अपने वास्तविक स्वरूप की अनुभूति करना और परमात्मा से सकारात्मक शक्तियों एवं गुणों की अनुभूति प्राप्त करना है। जब व्यक्ति अपने विचारों के प्रति जागरूक होता है, तब वह अपने व्यवहार, निर्णय और कर्मों को भी श्रेष्ठ बना सकता है। ध्यान हमें बाहरी परिस्थितियों से प्रभावित होने के बजाय आंतरिक रूप से शक्तिशाली बनना सिखाता है।
बीके स्वाति दीदी ने भारतीय संस्कृति और चरित्र निर्माण के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत की पहचान केवल उसकी प्राचीन परंपराओं, धार्मिक विरासत और सांस्कृतिक धरोहर से नहीं, बल्कि यहां के उच्च जीवन मूल्यों, संस्कारों, नैतिकता, सहनशीलता, सम्मान और निःस्वार्थ सेवा की भावना से है। भारतीय संस्कृति हमें सिखाती है कि जीवन में सफलता के साथ-साथ श्रेष्ठ चरित्र होना भी आवश्यक है। प्रतिभा व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है, लेकिन चरित्र ही उसे समाज में सम्मान और विश्वसनीयता दिलाता है। उन्होंने युवाओं को चेतन एवं अवचेतन मन के विषय में भी विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि हमारा चेतन मन वह है जिसके माध्यम से हम वर्तमान में सोचते, समझते और निर्णय लेते हैं, जबकि अवचेतन मन में हमारे अनुभव, संस्कार, मान्यताएं और गहरी धारणाएं संचित रहती हैं। हम जैसा सोचते हैं, जैसा देखते-सुनते हैं और जिस प्रकार का वातावरण अपने आसपास रखते हैं, उसका प्रभाव हमारे मन पर पड़ता है। इसलिए अपने विचारों को सकारात्मक बनाना, श्रेष्ठ साहित्य पढ़ना, अच्छी संगति रखना और प्रतिदिन कुछ समय आत्मचिंतन एवं मेडिटेशन के लिए निकालना आवश्यक है। यदि युवा अपने मन को सही दिशा देना सीख जाएं तो वे अपनी क्षमताओं को पहचानकर जीवन में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में योग एवं प्राणायाम शिक्षक मनोरंजन पाढ़ी एवं नमिता पाढ़ी ने युवाओं को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य, श्वसन प्रक्रिया, मानसिक एकाग्रता एवं शरीर में ऊर्जा के संतुलन के लिए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता बताई।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके संतोषी दीदी ने सभी उपस्थित युवाओं को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। उन्होंने सहज एवं सरल विधि से राजयोग की प्रक्रिया समझाते हुए मन को शांत करने, आत्मिक स्वरूप का अनुभव करने और परमात्मा से संबंध जोड़कर शांति, प्रेम, शक्ति एवं सकारात्मकता की अनुभूति करने का अभ्यास कराया। 
ईश्वरीय सेवा में,

बीके स्वाति
राजयोग भवन, 
टेलीफोन एक्सचेंज रोड, बिलासपुर (छ.ग.)

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3