*ग्रामीण सेवा सहकारी समिति कठिया नं. 1 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ भव्य शुभारंभ*

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के क्रम में ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित कठिया नं. 1 में धान खरीदी का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत रायपुर की सभापति स्वाति वर्मा, जनपद पंचायत तिल्दा के सभापति लेखु सेन, मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सोहन धीवर एवं
 प्राधिकृत अधिकारी ललित वर्मा सहित भुनेश्वरी दाऊलाल पाल, रमेश बघेल, भगत निषाद, नोहर टंडन, उदे यदु, खिलावन वर्मा, मनी वर्मा एवं दाऊलाल वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने किसानों का स्वागत करते हुए धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया तथा किसानों को शासन की समर्थन मूल्य धान खरीदी व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में समिति के कर्मचारी घनश्याम साहू, तिलक बघेल, दिनेश यदु, दीपक वर्मा, चंद्रकांत शर्मा, अन्नु साहू एवं टुकेश साहू सहित अन्य उपस्थित रहे। धान खरीदी के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3