डौंडी के विभिन्न गांवों में गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
दल्लीराजहरा / डौंडी :-
आदिवासी विकास विकास खंड डौंडी के विभिन्न गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने सबसे पहले समस्त ग्रामवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए, ईश्वर से गांव, प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।
विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें ग्राम पंचायत ठेमाबुजूर्ग, कुमुढकटटा, ऊकारी, दारुटोला और मरकाटोला, सुरडोंगर मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने उदबोधन में कहा की आज का दिन हम सब के लिए बहुंत ही खास है। आस्था का यह पर्व हमें प्रकृति, पर्यावरण, गौवंश और अन्नदाता के प्रति हमारी कृतज्ञता वयक्त करनें का दिन है।
विधायक प्रतिनिधी पीयूष सोनी ने कहा की भगवान श्रीकृष्ण ने हमें यह सीखाया की हमारी असली आस्था उस प्रकृति और पर्यावरण में होनी चाहिए जो हमें जीवन देती है। गोवर्धन पर्वत हरियाली, नदियां और हमारी गौमाता ये सब हमारे जीवन के आधार है।
उन्होंने कहा की आज के दिन गौमाता की सेवा व पूजा का भी विशेष महत्व है क्योंकि गौवंश हमारी संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक है। वहीं अन्नकूट का प्रसाद हमें यह सिखाता है की हमें अन्न का हमेशा सम्मान करना चाहिए और आपस मे मिलजुल कर रहना चाहिए।
विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा की इस गोवर्धन पूजा में हम सब यह संकल्प लें की हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, गौमता की सेवा करेंगे और अपने समाज मे प्रेम, भाईचारा और समृद्धि का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में उक्त समस्त गांव के ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी का शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया।
आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रसाद बालला, जनपद सदस्य कुलदीप साहू आदेशवर भेंडिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश राजपूत, रविकांत देशमुख, सोमन गौर, टेमन कौशिक, बढकू साहू, विभिन्न गांव के सरपंच, पंच और ग्रामीण जन उपस्थित थे।