*तनाव से बचना है तो शिकायत छोड़ स्वीकार करना सीखें: बीके स्वाति दीदी*

*तनाव से बचना है तो शिकायत छोड़ स्वीकार करना सीखें: बीके स्वाति दीदी*

*तनाव से बचना है तो शिकायत छोड़ स्वीकार करना सीखें: बीके स्वाति दीदी*
सादर प्रकाशनार्थ प्रेस विज्ञप्ति।
*तनाव से बचना है तो शिकायत छोड़ स्वीकार करना सीखें: बीके स्वाति दीदी*
बिलासपुर, 21 नवम्बर 2026। वर्तमान समय में पुलिस विभाग की चुनौतियाँ और जिम्मेदारियाँ अत्यंत संवेदनशील एवं तनावपूर्ण हो गई हैं। चौबीसों घंटे समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दायित्व के बीच पुलिस अधिकारियों के लिए स्वयं को मानसिक रूप से सशक्त और तनावमुक्त रखना सबसे बड़ी आवश्यकता है। जब मन शांत और एकाग्र होगा, तभी कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सही और निष्पक्ष निर्णय लिए जा सकते हैं। 
उक्त प्रेरणादायी विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बिलासपुर के मुख्य सेवाकेंद्र 'राजयोग भवन' की संचालिका ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी ने व्यक्त किए। वे बिलासपुर रेंज में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय 'रेंज स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स' के नौवें बैच के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों को मानसिक संबल प्रदान करने हेतु 'तनाव मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य' विषय पर आयोजित विशेष सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रही थीं। चेतना हॉल में संपन्न हुए इस सत्र में बिलासपुर रेंज के विभिन्न थानों व विभागों से आए पुलिस अधिकारियों ने पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ हिस्सा लिया।
बीके स्वाति दीदी ने बताया कि तनाव का हमारे शरीर और मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अत्यधिक और निरंतर बने रहने वाला तनाव सीधे तौर पर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है। इसके कारण अनेक गंभीर बीमारियाँ जन्म लेती हैं। मानसिक स्तर पर तनाव के कारण चिड़चिड़ापन, क्रोध, एकाग्रता में कमी और अवसाद जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं, जिसका सीधा असर व्यक्ति के कार्य प्रदर्शन और पारिवारिक संबंधों पर पड़ता है।
तनाव से बचने के उपाय बताते हुए बीके स्वाति दीदी ने कहा कि बाहरी परिस्थितियों को हम हमेशा अपने अनुसार नहीं बदल सकते, लेकिन उन परिस्थितियों के प्रति अपने दृष्टिकोण और प्रतिक्रिया को अवश्य बदल सकते हैं। उन्होंने तनाव प्रबंधन के लिए निम्नलिखित व्यावहारिक सूत्र साझा किए:
सकारात्मक चिंतन: दिन की शुरुआत श्रेष्ठ और सकारात्मक विचारों के साथ करें। किसी भी घटना या व्यक्ति के प्रति नकारात्मक धारणा बनाने के बजाय समाधान केंद्रित सोच अपनाएँ। हमारे अधिकांश तनाव का कारण यह होता है कि हम लोगों, घटनाओं और परिस्थितियों को अपनी अपेक्षाओं के अनुसार बदलना चाहते हैं। जब हम किसी परिस्थिति या व्यक्ति के स्वभाव को जैसा है वैसा ही स्वीकार कर लेते हैं, तो मन का आंतरिक संघर्ष और प्रतिरोध तुरंत समाप्त हो जाता है। स्वीकार करने का अर्थ हार मानना नहीं, बल्कि वास्तविकता को समझकर अपनी प्रतिदिन कम से कम 15 से 20 मिनट ध्यान का अभ्यास करें। इससे मन के व्यर्थ विचारों को शांत कर असीम शांति की अनुभूति होती है।
वर्तमान में जीना: भूतकाल की बातों का पश्चाताप और भविष्य की अनावश्यक चिंता छोड़ कर वर्तमान क्षण में पूरी जागरूकता के साथ अपना कर्तव्य निभाएँ।
कार्य और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन: ड्यूटी के दबाव को घर न ले जाएँ। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएँ।
सत्र के अंत में बीके स्वाति दीदी ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को कमेंट्री के माध्यम से गहन राजयोग ध्यान का प्रायोगिक अभ्यास कराया। कुछ ही मिनटों के इस अभ्यास से अधिकारियों ने स्वयं को बेहद हल्का व ऊर्जावान महसूस किया।
ईश्वरीय सेवा में,
बीके स्वाति
राजयोग भवन, बिलासपुर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3