*किचन गार्डन में विद्यार्थियों ने बोए हरियाली और आत्मनिर्भरता के बीज, इको क्लब की पहल से साकार हो रहा पोषण वाटिका का सपना*

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर स्थित किचन गार्डन में धनिया, मेथी, मूली सहित विभिन्न प्रकार की साग-सब्जियों के बीजों का रोपण किया गया। यह गतिविधि विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती एवं पौष्टिक आहार के महत्व को व्यावहारिक रूप से समझा। इस अवसर पर एनजीओ की कार्यकर्ता अंजलि कुर्रे तथा शिक्षक तारकेश्वर कुमार
 धीवर एवं भारती तांती का सक्रिय सहयोग रहा। प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि किचन गार्डन केवल सब्जियां उगाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों को प्रकृति से जोड़ने, श्रम का महत्व समझाने, पोषण के प्रति जागरूक बनाने और आत्मनिर्भरता का संस्कार विकसित करने का एक प्रभावी शैक्षणिक माध्यम है। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा अपने हाथों से बोए गए ये बीज आने वाले समय में हरियाली के साथ-साथ उनके भीतर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और प्रकृति के संरक्षण की भावना भी विकसित करेंगे। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी गतिविधियों से जोड़कर एक जागरूक एवं पर्यावरण प्रेमी नागरिक बनाना है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3