रजोली में आँगन मिलन कार्यक्रम, बच्चों को फल-मिठाई व उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
आँगन मिलन में उमड़ा उत्साह, तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने बच्चों को बांटे उपहार
रजोली में हर्षोल्लास से मनाया आँगन मिलन कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए शामिल
बालोद। ग्राम रजोली में आँगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद शामिल हुईं। कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र चंद्राकर पूर्व सदस्य जिला पंचायत बालोद,त्रयोदश मुकेश सरपंच, नरेंद्र पटेल सचिव, परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। अतिथियों द्वारा बच्चों एवं उपस्थित लोगों को फल, मिठाई एवं उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
मुख्य अतिथि तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीणों को आपस में जोड़ने के साथ ही बच्चों और परिवारों में उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन के दौरान ग्राम रजोली में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।