गौ सम्मान अभियान के तहत तिल्दा-नेवरा पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रांत प्रभारी किशन शर्मा, पत्रकारों से किया संवाद।
तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
9424211900
गौ सम्मान अभियान के तहत तिल्दा-नेवरा पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रांत प्रभारी किशन शर्मा, पत्रकारों से किया संवाद।
गौ सम्मान अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रभारी किशन शर्मा तिल्दा-नेवरा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से संवाद करते हुए गौ माता के सम्मान, संरक्षण, सेवा और उनसे जुड़ी समस्याओं को लेकर अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी।
किसन शर्मा ने कहा कि गौ माता का सम्मान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी सेवा, सुरक्षा, उपचार, चारे-पानी और संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज को मिलकर निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ माता के प्रति सम्मान हमारी भावनाओं के साथ-साथ हमारे व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए।
किशन शर्मा ने कहा कि घायल अथवा बीमार गौवंश को समय पर उपचार मिले, उनके लिए पर्याप्त चारे और पानी की व्यवस्था हो तथा निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
अब अभियान के तीसरे चरण के तहत 17 दिसंबर को रायपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा गौहत्या बंद करने की मांग को लेकर,राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाने की बात उन्होंने कही।
उन्होंने कहा कि यह अभियान गौ माता के प्रति समाज में सम्मान और संवेदना की भावना को मजबूत करेगा।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन ने भी अपने विचार रखे, उन्होंने गौ माता की रक्षा करने एवं आगामी 17 दिसंबर को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद संतोष यदु, वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद दिनेश साहू, भाजपा उपाध्यक्ष सौरभ जैन, गौसेवक राहुल विधानी, पवन मेघानी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।