*गरबा पंडाल में महिलाओं के सामने अश्लील गालियां देना,उनके साथ झूमाझटकी करना और आतंक का माहौल बनाना किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं : भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*

दुर्ग के पद्मनाभपुर हॉकी ग्राउंड में आयोजित गरबा उत्सव के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बर्बरता मां-बहनों के सामने सरेआम गाली-गलौज और अभद्रता पर भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की निकम्मेपन और कायरतापूर्ण निष्क्रियता को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस पूरे मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।डॉ. प्रतीक उमरे ने अत्यंत आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और धर्म की रक्षा के नाम पर महिलाओं के सामने अश्लील गालियां देना,उनके साथ झूमाझटकी करना और आतंक का माहौल बनाना किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।गरबा जैसे पावन उत्सव में जहां साक्षात शक्ति स्वरूप मां दुर्गा की आराधना होती है, वहां हमारी माताओं-बहनों के सामने गुंडागर्दी का नग्न नाच किया गया।बजरंग दल के नाम पर कुछ अराजक तत्वों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं।यह कृत्य धर्म की रक्षा नहीं बल्कि विशुद्ध रूप से गुंडागर्दी और मानसिक दिवालियापन है।स्थानीय प्रशासन पर कड़ा प्रहार करते हुए डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि जब पंडाल में सरेआम महिलाओं के सामने गाली-गलौज और मारपीट हो रही थी तब दुर्ग पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही थी।पुलिस की यह निष्क्रियता यह साफ करती है कि स्थानीय स्तर पर कानून का इकबाल खत्म हो चुका है।ऐसा प्रतीत होता है कि इन उपद्रवियों और हुड़दंगियों को स्थानीय स्तर पर मूक संरक्षण प्राप्त है तभी ये सरेआम कानून हाथ में लेने की हिम्मत कर रहे हैं।अगर स्थानीय पुलिस मुस्तैद होती तो आज हमारी बहनों को यह अपमान नहीं झेलना पड़ता।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज है और हमारी सरकार महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग किया है कि दुर्ग पुलिस की इस लचर कार्यप्रणाली का संज्ञान लें।जिन भी कथित कार्यकर्ताओं ने संगठन के नाम की आड़ लेकर महिलाओं के सामने अभद्रता की है और शहर की शांति भंग की है उन्हें तुरंत चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।सुशासन में ऐसे अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3