*गुण्डरदेही में डाक चौपाल एवं जनसंवाद शिविर का आयोजन*
आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गुण्डरदेही उप डाकघर में डाक चौपाल एवं जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं, डाक जीवन बीमा (PLI), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कोमल सोनकर, पार्षद श्रीमती शैल महोबिया, एल्डरमैन श्री गोकुल निषाद, प्रबंधक श्री गुप्ता जी,भारत साहू तथा डाक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।📌 शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को डाक विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें बेहतर सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।