*सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विद्यालय में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, एकता दौड़ के माध्यम से दिया राष्ट्र की अखंडता का संदेश*

खरोरा, :-  पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में 31 अक्टूबर को भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर सभी ने सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। दौड़ के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सहयोग एवं सामूहिकता का संदेश दिया गया।

प्राचार्य रजनी मिंज ने इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता के महत्व को रेखांकित किया। 
कार्यक्रम में विद्यालय की व्याख्याता शाहिना परवीन, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, जयंती साहू, श्वेता शर्मा, प्रिया संघवी, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, नीतू यादव, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव सिंह ठाकुर, गीतांजली पान, शिवांगी निषाद, यामिनी चंद्राकार, कुलेश्वर पाटिल, काशी रात्रे, कन्हैया चतुर्वेदी, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3