*विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, लोक संस्कृति और भाईचारे पर दिया जोर*

*विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, लोक संस्कृति और भाईचारे पर दिया जोर*

*विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, लोक संस्कृति और भाईचारे पर दिया जोर*
*विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, लोक संस्कृति और भाईचारे पर दिया जोर*
    *बालोद :-* बालोद जिले के विभिन्न ग्रामों में इन दिनों धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। इसी क्रम में जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने जिले के कई गांवों में आयोजित आयोजनों में मुख्य अतिथि और सहभागियों के रूप में शिरकत की। उन्होंने ग्राम जरवाय, कुथरेल, मासूल और हल्दी में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ खुशियां साझा कीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने दौर की शुरुआत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ग्राम जरवाय पहुंचीं, जहां उन्होंने माता सरस्वती मूर्ति पंडाल में आयोजित आरती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर जनपद
 सदस्य रामेश्वर चंद्राकर, सरपंच हेमपुष्पा पटेल, उपसरपंच कमलेश देशलहरे, सचिव करुणा रानी, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। इसके पश्चात, उन्होंने ग्राम कुथरेल के माता दुर्गा पंडाल में आयोजित पूजा-अर्चना और आरती में सहभागिता की। यहां भी उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र में शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा ग्राम मासूल में आयोजित पारंपरिक नाचा-गम्मत कार्यक्रम में तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने विशेष रूप से शिरकत की। कलाकारों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियों का उन्होंने भरपूर आनंद लिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोककला और ग्रामीण संस्कृति को सहेजने तथा आगे बढ़ाने के लिए आयोजन समिति और कलाकारों की मुक्तकंठ से सराहना की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चंद्राकर, सरपंच पेमिन दीपक साहू, उपसरपंच नरेन्द्र साहू समेत ग्रामीणजन और उद्घोषक जितेन्द्र साहू उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम हल्दी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी अशोक साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जनपद सदस्य अश्वनी कटहरे सहित तमाम सरपंच, पंच और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
आयोजनों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी आस्था और संस्कृति की रीढ़ हैं, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी लोक परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांवों में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकजुटता मजबूत होती है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को आयोजनों की शुभकामनाएं दीं और परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। दौरे के दौरान विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया तथा क्षेत्रीय विकास के मुद्दों एवं विभिन्न विषयों पर उनके साथ सार्थक चर्चा की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3