*राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के धर्म जागरण विभाग जिला रायपुर ग्रामीण के तत्वाधान में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई।*

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के धर्म जागरण विभाग जिला रायपुर ग्रामीण के तत्वाधान में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई।*
खरोरा: 
 ग्राम माँठ में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमति दुलारी सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के धर्म जागरण विभाग जिला रायपुर ग्रामीण के तत्वाधान में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई।यह यात्रा ग्राम माँठ के माँ महामाया मंदिर दुर्गा माता पंडाल से माँ दुर्गा मंदिर भाटापारा होते हुए नयापारा पहुंच कर मातारानी के पंडाल में  माँ दुर्गा को विधि विधान से चुनरी अर्पित कर  प्रसादी वितरण कर बस्ती पारा में माँ  दुर्गा माता पंडाल के पास यात्रा को विश्राम दिया गया।यात्रा में सैकड़ों कन्याओं व मातृ शक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
    इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति,धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना तथा समाज को एक सूत्र में पिरोना है । मातृ शक्तियों द्वारा जस गीत के साथ  बाजे गाजे व फाटकों के गुंज के साथ मातारानी की जयकारा लगाते चुनरी यात्रा निकाली गई इस अवसर पर गांव में पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर बच्चे बूढ़े व गांव के गणमान्य नागरिक सहित तिल्दा खंड के संघ चालक सीताराम यादव, धर्म जागरण विभाग जिला रायपुर ग्रामीण के संयोजक नूतन बंछोर,पूर्व सरपंप व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि सुरेन्द्र वर्मा,मंडल कार्यवाह शेषनारायण वर्मा,पवन वर्मा,राहुल यादव, नेतू वर्मा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हीरा वर्मा, मनीषा वर्मा,मीना वर्मा, चैती यादव ,निर्मला वर्मा,मदन,शिव कुमार पाल लक्की वर्मा,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3