*🌸 मरार पटेल समाज के भवन पर टिन शेड निर्माण हेतु ₹9 लाख की स्वीकृति 🌸*
नगर पंचायत गुण्डरदेही में मरार पटेल समाज के अध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा वार्ड पार्षद श्री शंकर यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन जी से सौजन्य मुलाकात कर समाज के भवन के ऊपर टिन शेड निर्माण कराने की मांग रखी।
समाज की आवश्यकता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन जी ने मरार पटेल समाज के भवन के ऊपर टिन शेड निर्माण हेतु ₹9 लाख की राशि स्वीकृत की।इस स्वीकृति से समाज के सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा समाज के लोगों को लाभ मिलेगा।
नगर के विकास एवं सामाजिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। 🙏
नगर पंचायत गुण्डरदेही