*दल्लीराजहरा उपडाकघर में भव्य विदाई,स्वागत व अभिनंदन समारोह सम्पन्न*
शाखा डाकपालों की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी बिदाई,नवागत सहकर्मियों का आत्मीय स्वागत।
क्षेत्र में पहली बार जागरूक ग्राहकों एवं कर्मठ अभिकर्ताओं का सार्वजनिक सम्मान, उपडाकपाल जयप्रकाश जायसवाल की अभिनव पहल को सराहा गया।
*दल्लीराजहरा।23/10/2026*
भारतीय डाक विभाग द्वारा स्थानीय निषाद भवन में गरिमामय एवं ऐतिहासिक विदाई,स्वागत एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां एक ओर दीर्घकाल तक उत्कृष्ट सेवा देने वाले वरिष्ठ कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई वहीं स्थानांतरित हो कर दूसरी जगह गये साथियों को मधुर यादों के साथ उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए बिदाई दी गई, वहीं डाकघर में नवागत सदस्यों का आत्मिक स्वागत किया गया।
इस समारोह का मुख्य आकर्षण दल्लीराजहरा डाकघर के इतिहास में पहली बार जागरूक ग्राहकों एवं कर्मठ अभिकर्ताओं (ऐंजेटो) का सार्वजनिक अभिनंदन रहा।
*सेवानिवृत्त एवं स्थानांतरित साथियों को भावभीनी बिदाई*-
समारोह में लंबें समय तक ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवा देने वाले
कुसुम कसा के शाखा डाकपाल महेश बैस एवं कोन्डेकसा के शाखा डाकपाल मनोहर कुमेटी की सेवानिवृत्ति पर उन्हें स्मृतिचिह्न,वस्त्र एवं उपहार भेंट कर भावपूर्ण बिदाई दी गई। इसके साथ ही दल्लीराजहरा से अन्यत्र स्थानांतरित डाकसहाय साहिल मनहर एवं केकती भांडेकर को भी उनकी कार्यकुशलता एवं मिलनसार स्वभाव को याद करते हुए भावभीनी विदाई एवं स्मृति चिन्ह, उपहार प्रदान किए गये।
*नवागत साथियों और डौडीं के नये उपडाकपाल का आत्मीय स्वागत*
कार्यक्रम में दल्लीराजहरा में नये साथियों दो डाक सहायक- दीपक पटेल, खेमलाल दीवान एवं पोस्टमैन लक्ष्मीनारायण और डौंडी के उपडाकपाल विनय देवांगन का पूरे डाक परिवार की ओर से आत्मीय अभिनंदन किया गया।
*ग्राहकों और अभिकर्ताओं का सम्मान -एक ऐतिहासिक एवं अनूठी पहल*
कार्यक्रम का विशेष केन्द्र बिन्दु दल्लीराजहरा के उपडाकपाल जयप्रकाश जायसवाल की वह दूरदर्शी और अभिनव सोच रही,जिसके तहत डाक विभाग के आधार स्तंभ जागरूक ग्राहकों विमल प्रकाश सिंह पिंटू चक्रवर्ती,कपीश पांडेय,हेमलता सिंह कैलाश राव कृदंत मुर्ति जी एवं सुमीत मुंदड़ा एवं कर्मठ अभिकर्ताओं में ( ऐंजेटो) सुरेश ठाकुर, विष्णु प्रसाद चंन्द्रवंशी , अमरचंद जैन,अशोक टाटिया एवं विष्णु राम साहूको मंच पर मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र और उपहार दे कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। उपडाकपाल दल्लीराजहरा जयप्रकाश जायसवाल की इस अनूठी पहल की सभी अतिथियों एवं उपस्थित जन समूह ने भूरि,भूरि प्रशंसा की और इसे विभाग और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।
*गरिमामय मंच तथा विचारों का प्रवाह*
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपडाकपाल जयप्रकाश जायसवाल ने की एवं मुख्य अतिथि के रुप में डाक निरीक्षक मेहर जी उपस्थित थे,विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त, स्थानांतरित एवं नवागत सहकर्मियों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल विशेष अतिथि के रूप में सरिता गौतम एवं मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन स्थानांतरित सदस्यों की कार्यकुशलता की प्रशंसा के साथ नये कर्मचारियों को निष्ठा पूर्वक कार्य संपादित करने की शुभकामनाएं दीं।
*विशाल जन समूह की गरिमामय उपस्थिति*
इस भव्य समारोह में उपडाकघर के अंतर्गत आने वाले शाखा डाकघरों से शाखा डाकपाल, उपडाकघर के समस्त कर्मचारी, सम्मानित ग्राहक, अभिकर्ता एवं डाकघर से जुड़े लोग उपस्थित थे, कार्यक्रम के औपचारिक समापन के बाद अनौपचारिक संगीतमय सत्र का आयोजन हुआ , जिसमें सभी उपस्थित जनों ने मधुर गीतों और आत्मीय वातावरण का भरपूर आनंद लिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सारगर्भित काव्यमय संचालन सरिता गौतम ने किया।