रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*केशला में 24 अक्टूबर से संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ*
खरोरा
ग्राम केशला में 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्तदिवसीय ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में श्रीमद् भागवत कथा के साथ विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जाएगा। आयोजन में व्यास पीठ पर पूज्य दीदी जी सोनम तिवारी कथा का वाचन करेंगी।
आयोजन स्थल रावण भाठा, केशला (खरोरा) निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक प्रवचन होगा। आयोजन के दौरान जल यात्रा, वेदी पूजन, सृष्टि उत्पत्ति, सती चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव, बाल लीला, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी-कृष्ण मंगल विवाह, सुदामा चरित्र, गीता ज्ञान, हवन एवं वार्षिक श्राद्ध सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
आयोजन का समापन 31 अक्टूबर को होगा। इस दिन गीता ज्ञान, हवन, कपिला तर्पण एवं वार्षिक श्राद्ध (बरसी) का कार्यक्रम रखा गया है। जिया आयोजन गोविंदराम ,रंभा देवांगन ,मदन शकुंतला देवांगन ,मनोहर, भारती देवांगन परिवार द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर कथा श्रवण करने तथा धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।