*जन्मदिन पर शिक्षक तारकेश्वर धीवर ने विद्यार्थियों के साथ साझा की खुशियां, शाला छड़िया में हुआ न्योता भोज का आयोजन*
*जन्मदिन पर शिक्षक तारकेश्वर धीवर ने विद्यार्थियों के साथ साझा की खुशियां, शाला छड़िया में हुआ न्योता भोज का आयोजन*
छड़िया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपना जन्मदिन विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मनाते हुए खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को खीर, पूरी, फल सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए, जिनका बच्चों ने बड़े उत्साह और आनंद के साथ लुत्फ उठाया। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर पचरी संकुल
केंद्र के समस्त शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया था। आयोजन से विद्यालय में उत्साहपूर्ण एवं खुशनुमा वातावरण बना रहा। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका भारती तांती की उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मीना धीवर एवं उपाध्यक्ष सावित्री यादव ने शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों के साथ जन्मदिन मनाने की इस पहल को शिक्षा के साथ संस्कार, आपसी स्नेह और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाला सराहनीय प्रयास बताया गया।