कजराबांधा में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण एवं माता दुर्गा मूर्ति स्थापना कार्यक्रम संपन्न
कजराबांधा। ग्राम कजराबांधा में आंगनबाड़ी केंद्र के लोकार्पण एवं माता दुर्गा मूर्ति स्थापना, दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं माता दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के प्रारंभिक विकास, पोषण एवं शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से छोटे बच्चों के साथ-साथ गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने केंद्र का बेहतर संचालन एवं बच्चों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
लोकार्पण के बाद माता दुर्गा की मूर्ति स्थापना एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता दुर्गा से ग्राम एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। माता दुर्गा की मूर्ति स्थापना के अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में पूर्णिमा साहू, जनपद सदस्य; पुष्पेन्द्र चंद्राकर, पूर्व सदस्य जिला पंचायत बालोद; खोमलाल साहू, सरपंच; पुष्पेन्द्र साहू, उपसरपंच; भेष चंद्राकर; मंसाराम साहू, पूर्व ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष; नम्मू लाल साहू, पूर्व उपसरपंच; नरोत्तम साहू; हेमन्त साहू; रामायण साहू; संतराम साहू, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष; तोरण लाल साहू; धरम पटेल; बलवन्त साहू एवं ढाल साहू सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र के लोकार्पण को ग्राम के लिए उपयोगी पहल बताया। वहीं माता दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर भी ग्रामीणों में उत्साह रहा। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द एवं धार्मिक आस्था का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्घोषण बिशेश्वर साहू, शिक्षक द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों का संचालन करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत किया। अंत में आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।
ग्राम कजराबांधा में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक विकास एवं धार्मिक आस्था के संगम का अवसर बना, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।