नारी शक्ति का हुंकार- भाजपा महिला मोर्चा ने किया आक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद का पुतला दहन

नारी शक्ति का हुंकार- भाजपा महिला मोर्चा ने किया आक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद का पुतला दहन

नारी शक्ति का हुंकार- भाजपा महिला मोर्चा ने किया आक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद का पुतला दहन
प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक - 12 अक्टूबर 2026, सोमवार
स्थान - जय स्तंभ, अटल चौक, बालोद

नारी शक्ति का हुंकार- भाजपा महिला मोर्चा ने किया आक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद का पुतला दहन

‘नारी का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान’ के गगनभेदी नारों से गूंजा बालोद- कांग्रेस नेतृत्व से सांसद को तत्काल निष्कासित करने की मांग
बालोद। नारी का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान और नारी शक्ति अब चुप नहीं रहेगी के बुलंद नारों के साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला बालोद ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित जय स्तंभ, अटल चौक पर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
यह प्रदर्शन जेएनयू में छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अगोमचा बिमोल अकोइजम एवं कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आयोजित किया गया। महिला मोर्चा ने इस मामले में कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए संबंधित सांसद से देश की बेटियों से माफी मांगने तथा कांग्रेस नेतृत्व से उन्हें तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के निर्देशानुसार जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मोना टुवानी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में जिलेभर से महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
विषेश रूप से प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती बिथीका विश्वास,
कार्यक्रम में जिला भाजपा पदाधिकारी, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, मंत्री प्रेम साहू, प्रवक्ता जितेंद्र साहू,नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

नारेबाजी करते हुए निकली आक्रोश रैली, अटल चौक पर किया पुतला दहन

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता शहर स्थित बिजली कार्यालय के समीप रेस्ट हाउस के पास एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता हाथों में पुतला लेकर पैदल रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए जय स्तंभ, अटल चौक पहुंचे। यहां कांग्रेस सांसद एवं कांग्रेस नेतृत्व के कथित रवैये के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया और आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े विषयों पर अब चुप्पी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों के सम्मान से जुड़ा कोई भी मामला हो, उस पर राजनीतिक दलों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।

‘नारी शक्ति अब चुप नहीं रहेगी’ — महिला मोर्चा ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारतीय समाज के संस्कारों और राष्ट्र की गरिमा का प्रतीक है। महिलाओं एवं छात्राओं के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महिला मोर्चा ने मांग की कि संबंधित सांसद देश की बेटियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें तथा कांग्रेस नेतृत्व इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करे। साथ ही, महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा इससे भी व्यापक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।

महिला मोर्चा ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश दिया कि नारी के सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। महिलाओं की अस्मिता, गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए महिला मोर्चा सदैव संघर्षरत रहेगा।
महिला मोर्चा से इनकी उपस्थिति रही- जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, संगीता साहू,चंद्रिका गंजीर ,रेखा चौहान, प्रतिमा यादव, रत्ना हिरवानी ,सरोज गंगबेर, गणेश्वरी खरेंद्र, श्वेता राजपूत, छवि सार्वा,आशा पटेल, एवं महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रहीं।


कमल पनपालिया
मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3