नेवरा में 40 फिट के रावण का दहन, मंत्री टंक राम वर्मा हुए उपस्थित, हजारों की संख्या में नागरिक हुए उपस्थित।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
नेवरा में 40 फिट के रावण का दहन, मंत्री टंक राम वर्मा हुए उपस्थित, हजारों की संख्या में नागरिक हुए उपस्थित।
बीएनबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा के दशहरा मैदान में नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा एवं परिषद के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम दशहरा पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री टंक राम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। सर्वप्रथम पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने उनका स्वागत किया।
मंत्री टंक राम वर्मा ने सुंदर चौपाई गाकर सभी का मन मोह लिया, उन्होंने समस्त नगर व क्षेत्र वासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी, साथ ही कहा कि तिल्दा नेवरा में विकास की गंगा बहाई जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने समस्त जनों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि तिल्दा नेवरा शहर में मंत्री टंकराम वर्मा जी की पहल पर करोड़ो रुपए के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उन्होंने मंत्री टंक राम वर्मा का आभार माना।
यहां पर घुलघुल कोहका की राम लीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया गया।
रामलीला मंचन के बाद 40 फिट के रावण का दहन किया गया।
कार्यक्रम में समस्त पार्षद गण, पूर्व पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
साथ ही हजारों की संख्या में नगरीकरण दशहरा पर्व मनाने उपस्थित हुए।
वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर खुमान वर्मा एवं पार्षदों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।