माता दुर्गा की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन भारी संख्या में लोग हुए उपस्थित पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था।

तिल्दा नेवरा ।
दिलीप वर्मा 
9424211900

माता दुर्गा की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन भारी संख्या में लोग हुए उपस्थित पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था।
 आज मंगलवार को वार्ड क्रमांक 19 स्थित छोटे तालाब में शहर के विभिन्न स्थानों से माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि विधान पूर्वक विसर्जन किया गया,  माता सेवा जस गीत मंदार की थाप पर गाते हुए माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मौली माता दुर्गा उत्सव समिति सहित तिल्दा बस्ती में विराजमान एक अन्य दुर्गा उत्सव समिति व ज्योत जंवारा सहित बन्नू बाई तालाब के पास स्थित माता दुर्गा की प्रतिमाओं को मां मावली माता मंदिर के पास से एक साथ निकाला गया और सेवा जस गीत के साथ पटाखे की गूंज और भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जन सैलाब के साथ छोटे तालाब में विसर्जन किया गया।
वहीं तिल्दा के कुछ अन्य वार्डो से भी माता दुर्गा व जावरा विसर्जित करने छोटे तालाब पहुंचे, छोटे तालाब में मेले जैसा माहौल देखने को मिला, वार्ड क्रमांक चार तिल्दा के द्वारा ज्योत जावरा में माता दुर्गा की प्रतिमा के साथ सांग के साथ माता की प्रतिमा विसर्जित की गई।
यहां छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांग धारण किए हुए थे और माता सेवा जस गीत में झूमते हुए वार्ड क्रमांक 4 से वार्ड क्रमांक 19 स्थित छोटे तालाब पहुंचे।
 इसी तरह से शिक्षक कॉलोनी गोकर्ण धाम, श्याम नगर के पास आदि स्थानों से भी माता दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया,
 साथ ही नेवरा पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था रही, नेवरा पुलिस पूरे ट्रैफिक व्यवस्था संभाली हुई थी,
 छोटे तालाब में विसर्जन हेतु पहुंचे सभी दुर्गा समितियों ने नेवरा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3