""ग्राम भावसा वि. ख. मानपुर में दो दिवसीय देवी जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता आयोजित ""
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम भावसा वि. ख. मानपुर जिला मोहला -मानपुर -अं. चौकी में देवी जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता आयोजित हुआ | उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्यातिथि ग्राम पटेल राजिम साय तुलावी व अध्यक्षता मान. सरोज तुलावी सरपंच ग्राम पंचायत भावसा रहे | विशिष्ट अतिथि मान. निर्मलसाय तुलावी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत भावसा, श्री के. आर. चिंदे प्राचार्य शास. उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भावसा, श्री प्रवीण मंडावी उप सरपंच ग्राम पंचायत भावसा, सतीश तुलावी, बेलार साय तुलावी, तुलसी नायक, तुका राम सहारे पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राम कुमारी लारिया सरपंच ग्राम पंचायत चवेला, अशोक भुआर्य उपसरपंच ग्राम पंचायत चवेला, कमलेश पिस्दा पूर्व सरपंच चवेला, प्रेम सिंह घावड़े, उत्तम घावड़े, भगत सिंह पटेल, छबिलाल ठाकुर, जगदेव कृसाने, मदन पटेल, भीम तुलावी, नीलकंठ ठाकुर, एन. के. नेताम सेवा निवृत्त शिक्षक प्राथमिक शाला चवेला, यादो राम भुआर्य, देवी मंडावी, मनीष टेकाम, मुस्तुफा खान, अजय काटिंगल, राधे घावड़े, सुखचंद रावटे, सुकलू हर्रो, सनत डोंगरे, शत्रुघ्न पटेल, मन्नू यादव, महेन्द्र तुलावी,आयोजक समिति के पदाधिकारी ज्ञान सिंह धुर्वे, नरेन्द्र काटिंगल, मंगेश आरदे, आशीष ठाकुर, चेतन भुआर्य, खोरबाहरा बेलझारे, नरेश रावटे आदि रहे |
दो दिनों में कुल 30 जस गीत एवं झांकी मंडलियों का प्रस्तुतीकरण हुआ, जस झांकी में ज्योति कलश जस झांकी परिवार डुमरगुचा प्रथम, झांकी मंडली आमाटोला द्वितीय, मईया के दर्शन भुनेश्वर जस झांकी दैहांन (बांधाबाजार )तृतीय, जय मां आमागढ़हीन जस झांकी परिवार बाघनारा (अं. चौकी )चतुर्थ, मां सरस्वती जस झांकी परिवार सेम्हरबाँधा (औधी )पंचम, जय मां देश फिरंतीन झांकी परिवार कान्हेंनगर (अं. चौकी )षष्ठम, कोकपुर राजनांदगांव सप्तम, जस झांकी मंडली हज्जूटोला अष्ठम स्थान प्राप्त किए | इसी प्रकार जस गायन में सेवा भजन मंडली करमतरा प्रथम,भाटापारा रायपुर द्वितीय, सेवा भजन एवं मानस परिवार तोयागोंदि तृतीय, शिवशक्ति जस परिवार धानापायली चतुर्थ, भजन मंडली चाँदो सांकर दहरा पंचम व जय मां शताक्षी सेवा भजन मंडली जगन्नाथपुर षष्ठम स्थान प्राप्त किए | हजारों की संख्या में ग्रामीण महिला /पुरुष कार्यक्रम का आनंद लिए |
कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष निर्मल साय तुलावी के द्वारा दर्शकों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, की उपस्थिति के लिए धन्यवाद प्रेषित किए, कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक भक्ता राम मंडावी के द्वारा किया गया |