*ग्राम बासीन में विकास कार्यों की सौगात: ₹29.50 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण।*

*ग्राम बासीन में विकास कार्यों की सौगात: ₹29.50 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण।*

*ग्राम बासीन में विकास कार्यों की सौगात: ₹29.50 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण।*
*ग्राम बासीन में विकास कार्यों की सौगात: ₹29.50 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण।*

*• रामधुनी प्रतियोगिता के मंच से गुंडरदेही विकासखंड को मिली बड़ी सौगात*
*• संस्कृति और विकास का अनूठा संगम, भाजपा नेताओं ने रेखांकित की अंत्योदय की परिकल्पना*
*अर्जुंदा -*           गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत बासिन में शनिवार को आस्था और विकास का एक अनूठा संगम देखने को मिला। ग्राम में आयोजित भव्य रामधुनी प्रतियोगिता के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता सहित वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में कुल ₹29.50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण संपन्न हुआ।
ग्राम की तरक्की को रफ्तार देते हुए अतिथियों द्वारा ₹10 लाख की लागत से नवनिर्मित टीन शेड तथा ₹6.50 लाख से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। इसके साथ ही, ग्रामीणों की सुविधा के लिए ₹13 लाख की लागत से बनने वाले पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
*माध्यमिक शाला खोलने की उठी मांग*

कार्यक्रम की शुरुआत में ग्राम पंचायत की सरपंच लोकेश्वरी देशमुख ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से गांव की सूरत बदलेगी। इसी मंच से उन्होंने ग्रामीणों की बेहद जरूरी मांग को रखते हुए ग्राम पंचायत बासिन में माध्यमिक शाला खोलने की पुरजोर मांग अतिथियों के समक्ष रख इसे पूर्ण करने का आग्रह किया
*नई पीढ़ी को रामचरितमानस से जोड़ें: विश्वास गुप्ता*

भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने कहा कि रामधुनी को केवल मनोरंजन का साधन न मानकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र को अपनाने का माध्यम बनाना चाहिए। उन्होंने हर घर में रोजाना रामचरितमानस का पाठ करने और आने वाली पीढ़ी को इससे जोड़ने का आग्रह किया। वही ग्रामवासियों की मांगो को आगे बढ़ाते हुवे स्कूली बच्चों के कसही स्कूल जाने हेतु बासीन से कसही पहुंच मार्ग में मुरमीकरण करवाने की मांग की।



*हर पंचायत तक पहुँच रहा विकास: वीरेंद्र साहू*

पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने ग्राम बासीन को विकास की नई दिशा में आगे बढ़ने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 'अंत्योदय' की विचारधारा को साकार कर रही है, जिसके तहत अंतिम छोर के व्यक्ति और हर ग्राम पंचायत तक पर्याप्त विकास राशि पहुंचाई जा रही है।


*रामधुनी हमारी संस्कृति की आत्मा: चेमन देशमुख*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "रामधुनी केवल एक संगीत या गायन प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति की आत्मा है। प्रभु श्री राम का नाम वह सेतु है जो इंसान को इंसान से जोड़ता है। आज के आधुनिक युग में जब लोग अपनी जड़ों से दूर हो रहे हैं, तब ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में संस्कार और मर्यादा की अलख जगाती हैं।" विकास पर बात करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री के आशीर्वाद से क्षेत्र में राशि की कोई कमी नहीं होने का आश्वासन दिया।


*गरिमामयी उपस्थिति:*
इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए मंच पर पंकज चौधरी, संजय साहू, नवीन राजपूत, नोहर साहू, केशु साहू, उपसरपंच डोमन साहू, अजजा मोर्चा अध्यक्ष संतोष तारम, रोहित साहू, घनाराम साहू, मनबोध साहू, हुबलाल, ढाल साहू, फेरतु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित थी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3