बेमेतरा:-कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर बहेरघट के बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
बेमेतरा:-कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर बहेरघट के बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
मेघू राणा बेमेतरा।नगर बेमेतरा में आज बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बहेरघट के बड़ी संख्या में युवा साथियों ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभी नवप्रवेशी युवा साथियों को कांग्रेस का गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि, “युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि आज भी जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की विचारधारा पर युवाओं का विश्वास कायम है। कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी युवा साथियों का हम स्वागत करते हैं और उनके उत्साह एवं ऊर्जा को संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के कार्यों में पूरी ताकत से लगाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि “युवा कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत हैं। गांव-गांव के युवाओं को साथ लेकर हम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य निरंतर जारी रखेंगे।”
नवप्रवेशी युवा साथियों ने कांग्रेस की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रवि परगनिहा विवेक राजपूत मंगत साहू मिथलेश वर्मा रश्मि मिश्रा शशि प्रभा गायकवाड रीता पाण्डेय शकुंतला साहू जनता साहू रूबी सलूजा योगिता साहू चेतन साहू रवि रजक सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।