बेमेतरा:-सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान गांधी-शास्त्री जयंती पर आशीष छाबड़ा ने किया नमन

बेमेतरा:-सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान गांधी-शास्त्री जयंती पर आशीष छाबड़ा ने किया नमन

बेमेतरा:-सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान गांधी-शास्त्री जयंती पर आशीष छाबड़ा ने किया नमन
बेमेतरा:-सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान गांधी-शास्त्री जयंती पर आशीष छाबड़ा ने किया नमन
मेघू राणा बेमेतरा।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के पावन अवसर पर नगर बेमेतरा स्थित राम मंदिर प्रांगण, गांधी मैदान में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा सहित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन एवं श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर आशीष छाबड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना अस्त्र बनाकर देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, त्याग और राष्ट्रसेवा को सार्वजनिक जीवन की पहचान बनाया। दोनों महान विभूतियों का जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि केवल उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने से नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन और सार्वजनिक आचरण में उतारने से होगी। आज देश और समाज के सामने बढ़ती असमानता, सामाजिक विभाजन एवं चुनौतियों के बीच सत्य, सद्भाव, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म सद्भाव तथा शास्त्री जी की सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकार, सम्मान और हित की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करना ही इन महान राष्ट्रनायकों के प्रति हमारी वास्तविक श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में जगजीत सिंह एवं ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं गांधी-शास्त्री जी के जीवन-मूल्यों पर आधारित सुंदर गायन प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया और पूरे वातावरण को देशभक्ति एवं श्रद्धा से भर दिया।
इस अवसर पर मंगत साहू, रवि परगनिहा, शशि प्रभा गायकवाड, मिथलेश वर्मा, रश्मि मिश्रा, सुमन गोस्वामी, रवि रजक, दिनेश पटेल, चेतन साहू, टोकेश्वर साहू, शरद साहू, प्रकाश ठाकुर, ऋषि वर्मा, शकुंतला साहू, रीता पाण्डेय, जनता साहू, रूबी सलूजा, योगिता साहू, हेमिन यादव, जगजीत सिंह, चंद्र प्रकाश शीतलानी, चितरेन वर्मा, निलेश ठाकुर, निलेश वैष्णव, बलवंत साहू, मन्नू बनाफर, गुरेंद्र वर्मा, राजू वर्मा, शुभम सोनी, नरेंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3