*आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*
ग्राम पंचायत कुम्हारी (जारा) में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छह माह की आयु पूर्ण कर चुके छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, बच्चों के पोषण आहार एवं गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया तथा मितानिन दीदियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने
उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुम्हारी (जारा) की सरपंच संगीता कमलेश वर्मा, पूर्व सरपंच दशरथ लाल साहू, शिक्षक संजय कुमार सायतोड़े, आंगनबाड़ी केंद्र कुम्हारी की कार्यकर्ता सुमित्रा साहू, चंद्रकला पुरेना, सहायिका निरुपा साहू, कल्याणी ध्रुव, ग्राम मधईपुर से कुमारी मारकंडेय, ज्योति कुर्रे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सुनीता सायतोड़े, ग्राम पंचायत मोतिमपुर कला से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धनवंतीन कोशले, सहायिका शकुन मारकंडेय, सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्रौपदी वर्मा
तथा मितानिन राजकुमारी वर्मा, नीमा साहू, पूजा वर्मा, सरस्वती पाठक, गंगोत्री, कुंती यादव, शांति निषाद, सुशीला निषाद एवं अहिल्या निषाद सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुपरवाइजर श्रीमती नीतू जयसवाल ने बच्चों के पोषण, गर्भवती महिलाओं के पौष्टिक आहार, आंगनबाड़ी सेवाओं एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन दीदियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में पोषण, स्वास्थ्य एवं शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।