*सेवा संकल्प अभियान के तहत बुडेरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजितआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का हुआ सम्मान*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत बुडेरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजितआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का हुआ सम्मान*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत बुडेरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजितआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का हुआ सम्मान*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*सेवा संकल्प अभियान के तहत बुडेरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का हुआ सम्मान*
खरोरा
 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुडेरा में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2 एवं 3 तथा शासकीय प्राथमिक शाला बुडेरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, राज्यसभा सांसद, छत्तीसगढ़ रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रश्मि वर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सोना वर्मा, मंडल अध्यक्ष खरोरा; श्रीमती स्वाति वर्मा, महामंत्री महिला मोर्चा एवं सभापति जिला पंचायत रायपुर; तारिणी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य एवं उपाध्यक्ष महिला मोर्चा; रानी जैन, पार्षद एवं अध्यक्ष महिला मोर्चा तिल्दा शहर; श्रीमती रंजना ठाकुर, परियोजना अधिकारी तिल्दा; श्रीमती नीतू जायसवाल, सुपरवाइजर आंगनबाड़ी; राजा भरत साहू, सरपंच ग्राम पंचायत बुडेरा; श्रीमती त्रिलोचन साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष खरोरा; श्रीमती हीरा वर्मा, मंडल अध्यक्ष बंगोली; सुमित सेन, नगर पंचायत अध्यक्ष; तामेश्वर वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद सौरव वर्मा सहित जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनका सम्मान बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। आज महिलाएं पंचायत से लेकर संसद तक विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी महिलाओं के हित में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। राशन कार्ड में महिला को मुखिया के रूप में स्थान देने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर आवास तथा महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
परियोजना अधिकारी श्रीमती रजनी ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं एवं परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण, मातृत्व, बच्चों की देखभाल और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाओं एवं परिवारों को प्रेरित किया।
गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
कार्यक्रम के दौरान ममता साहू, नव्या यदु, शाव्या यदु एवं हेमेश्वरी यादव की गोद भराई की रस्म पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराई गई। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को मातृत्व के दौरान आवश्यक सावधानियों, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा बेहतर देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा स्वस्थ परिवार एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों का सम्मान
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य एवं जनसेवा के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं बिन्दु डहरिया, उत्तर साहू, रेवती सोनवानी, दुर्गा वर्मा एवं दुलेश्वरी मिर्झा तथा सहायिकाओं केजा धीवर, सरला यादव एवं सीमा टंडन को शाल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं मितानिन दीदियों राधा साहू, हेमीन भारती एवं खोर बाइहरीन को श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में बच्चों को श्रीमती रश्मि वर्मा द्वारा बिस्किट के पैकेट भी वितरित किए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बच्चों ने भाग लिया।
भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन रहे उपस्थित
आंगन मिलन समारोह में खरोरा मंडल के पदाधिकारियों में राजू साहू (उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा), जागेश्वर साहू (मंत्री), रमेश खूंटे (मंत्री, ओबीसी मोर्चा), अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत बुडेरा के बूथ अध्यक्ष मोंटू धीवर, मुकेश पटेल एवं रामकुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा से त्रिलोचन साहू (अध्यक्ष), शुकुंतला कोशले (महामंत्री), संगीता वर्मा (उपाध्यक्ष), दिलेश्वरी साहू (मीडिया प्रभारी), हेमलता साहू (मंत्री), शैलेन्दी साहू (कार्यकारी सदस्य), कीर्ति साहू (कार्यकारिणी सदस्य) एवं पूजा देवांगन (कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहीं।
इसके अलावा विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक टी.आर. वर्मा, समस्त स्टाफ, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिन एवं ग्रामीणजनों की सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3