बेमेतरा :-पटवारी संघ की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल को आशीष छाबड़ा ने दिया समर्थन, कहा— कर्मचारियों के न्यायसंगत अधिकारों के लिए कांग्रेस साथ खड़ी है

मेघू राणा बेमेतरा।आज नगर बेमेतरा स्थित जय स्तंभ चौक के पास राजस्व पटवारी संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने हड़तालरत पटवारी साथियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं कार्यक्षेत्र में आ रही कठिनाइयों को सुना तथा उनके न्यायसंगत अधिकारों के प्रति समर्थन व्यक्त किया। राजस्व पटवारी संघ की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, पदोन्नति का लाभ प्रदान करना तथा
 पीवी ऐप (PV App) में कार्य नहीं करने सहित विभिन्न मांगें शामिल हैं। पटवारी संघ का कहना है कि उनकी समस्याओं का उचित निराकरण किया जाए, ताकि वे सम्मानजनक परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। इस अवसर पर श्री आशीष छाबड़ा ने कहा कि “कर्मचारी किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उनके अधिकारों, सम्मान और जायज मांगों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। पटवारी साथी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर शासन को सकारात्मक पहल करनी चाहिए और मांगों के निराकरण के लिए सार्थक कदम उठाने चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारियों के सम्मान, अधिकारों और न्याय की लड़ाई में कांग्रेसजन उनके साथ खड़े हैं।
 लोकतांत्रिक व्यवस्था में कर्मचारियों को अपनी जायज मांगें रखने का अधिकार है और उनकी समस्याओं का समाधान संवाद एवं सकारात्मक पहल के माध्यम से किया जाना चाहिए। श्री छाबड़ा ने शासन से आग्रह किया कि राजस्व पटवारी संघ की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उचित निर्णय लिया जाए, ताकि हड़ताल का समाधान निकले और आम जनता से जुड़े राजस्व कार्य भी प्रभावित न हों। उन्होंने पटवारी संघ को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के न्यायसंगत अधिकारों एवं सम्मान के पक्ष में कांग्रेस का समर्थन जारी रहेगा। इस अवसर पर मंगत साहू दिनेश पटेल रश्मि मिश्रा मिथलेश वर्मा राजू साहू शशि प्रभा गायकवाड रवि रजक रीता पाण्डेय ललित विश्वकर्मा मनोज शर्मा शकुंतला साहू जनता साहू प्रकाश ठाकुर बीकू मानिकपुरी चंद्र प्रकाश शीतलानी प्रतीक दुबे राजेश नवरंगे रोमन वर्मा रूपसिंह वर्मा भीखम साहू रवि गुप्ता जय प्रकाश राज याशिफ खान घनश्याम देवांगन सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3