सियनमरा में तीन दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का भव्य समापन, भक्ति और संस्कृति से सराबोर हुआ माहौल

सियनमरा में तीन दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का भव्य समापन, भक्ति और संस्कृति से सराबोर हुआ माहौल

सियनमरा में तीन दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का भव्य समापन, भक्ति और संस्कृति से सराबोर हुआ माहौल
सियनमरा में तीन दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का भव्य समापन, भक्ति और संस्कृति से सराबोर हुआ माहौल
सियनमरा। ग्राम सियनमरा में आयोजित तीन दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। समापन समारोह में जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान रामधुनी मंडलियों की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि रामधुनी एवं धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कारों को जीवंत बनाए रखने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में मंजू महिलांगे, सरपंच सियनमरा; कुमुदिनी साहू, सरपंच भूसरेंगा; सुनाऊ राम साहू, सरपंच सतमरा; नोहर सिंह साहू, सोसाइटी प्राधिकृत अध्यक्ष बेलौदी; भोजराम साहू, सोसाइटी प्राधिकृत अध्यक्ष सतमरा; अशीष साहू, महामंत्री सिकोसा मंडल; डोमार साहू, उपसरपंच; द्वारिका प्रसाद साहू, पूर्व अध्यक्ष साहू समाज; कवल सिंह साहू, ग्रामीण अध्यक्ष; रामदुलारी साहू, परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष साहू समाज; कुंज लाल साहू, ग्रामीण उपाध्यक्ष; उत्तम कलियारी, अध्यक्ष आयोजक समिति सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन चुम्मन सिन्हा ने उद्घोषक के रूप में किया। तीन दिनों तक चली रामधुनी प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलियों ने भगवान श्रीराम की भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। समापन अवसर पर आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, रामधुनी मंडलियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3