मटिया (ह) में ₹25.57 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
मटिया (ह)। ग्राम पंचायत मटिया (ह) में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर रहीं। इस दौरान गांव में कुल ₹25.57 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समग्र योजना अंतर्गत ₹5.20 लाख की लागत से सी.सी. रोड निर्माण तथा ₹5 लाख की लागत से पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया गया। वहीं VB G RAM G योजना अंतर्गत ₹6 लाख की लागत से सामुदायिक फर्श निर्माण एवं ₹9.37 लाख की लागत से सामुदायिक चबूतरा निर्माण का कार्य शामिल है। इस प्रकार कुल ₹25.57 लाख के विकास कार्यों की सौगात ग्रामवासियों को मिली।
मुख्य अतिथि तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुलिया एवं सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों से ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित लोगों से विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूरा कराने की बात कही।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कचरु साहू, जनपद सदस्य अश्वनी कटहरे, जिला महामंत्री भोजराज साहू, सरपंच दशमत महेन्द्र रात्रे, उपसरपंच खेमराज सिन्हा, सेक्टर प्रभारी अमृतानंद सिन्हा, बूथ अध्यक्ष देवशरण यादव, ग्रामीण अध्यक्ष पुनीत साहू, सरपंच हल्दी धनेश ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा कौशल प्रसाद सार्वा, दीपक राजपूत, सोहन लाल यादव, खिलावन निर्मलकर, गौतम साहू, रामखिलावन साहू, प्रेम टंडन, लेखराम, राकेश डहरे, नेमीचंद डहरे, शकुन बाई, बिन्दु बाई, रागिनी डहरे, पुष्पा साहू, दीप्ति धनकर, खोरबाहरिन, भेष बाई, देहुती बाई, शंकर निर्मलकर, डॉ. राजेन्द्र सार्वा, अनिल डहरे, आजू राम यादव, हिरामन देवांगन, कन्हैया साहू, सरेखा सरपंच, एवन साहू एवं सचिव सेन जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
₹25.57 लाख के विकास कार्यों की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।