*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में शिक्षक-पालक सम्मेलन एवं शाला प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न*

 संकुल केंद्र पचरी के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में शिक्षक-पालक सम्मेलन एवं शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य क्रियाकलापों की जानकारी पालकों को दी गई। साथ ही विद्यार्थियों के त्रैमासिक परीक्षा परिणाम से अवगत कराते हुए उनकी
 शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालय में छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यशाला आयोजित किए जाने की जानकारी भी साझा की गई। शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा, शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर एवं भारती तांती, शाला
 प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मीना धीवर, उपाध्यक्ष सावित्री यादव तथा सदस्य ललिता, हेमीन वर्मा, टिकेश्वरी, दुलौरिन, नंदिनी, संतोषी, दिलीप, संतराम, दिनेश, पवन, वासुदेव, हरिलाल, सरिता एवं चंपा बाई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की प्रगति की समीक्षा तथा विद्यालय के विकास में शिक्षक, पालक एवं शाला प्रबंधन समिति के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3