धमधा भाजपा में इस्तीफे की खबरों का मंडल अध्यक्ष ने किया खंडन, बोले– भ्रामक खबर फैलाने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

​धमधा (दुर्ग):

भारतीय जनता पार्टी के धमधा मंडल में ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हर्ष साहू और 14 अन्य कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की खबरों को भाजपा संगठन ने पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। धमधा भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले का खंडन किया है।

​मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने स्पष्ट किया कि संगठन को आज दिनांक तक हर्ष साहू का कोई भी लिखित या मौखिक इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बिना विधिवत इस्तीफा सौंपे मीडिया और सोशल मीडिया पर इस प्रकार की खबरें चलवाना घोर अनुशासनहीनता है।

​उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए यदि हर्ष साहू द्वारा यह भ्रामक सूचना फैलाई गई है, तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला संगठन को अनुशंसा भेजी जाएगी, क्योंकि भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है।

​विधायक से नाराजगी की बात भी नकारी

विज्ञप्ति में स्थानीय विधायक ईश्वर साहू से कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात को भी पूरी तरह खारिज किया गया है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता विधायक के कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट हैं। विधायक लगातार क्षेत्र में विकास कार्य करवा रहे हैं और सुख-दुख में जनता व कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित रहते हैं।

​अन्य 14 लोगों का भाजपा से कोई संबंध नहीं

इस्तीफा देने वाले बताए जा रहे अन्य 14 लोगों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने कहा कि उन व्यक्तियों का भारतीय जनता पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और वे पार्टी के कार्यकर्ता भी नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि धमधा भाजपा मंडल पूरी तरह एकजुट है और संगठन में किसी प्रकार का कोई बिखराव नहीं है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3